फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Body of e-rickshaw driver missing from Muzaffarnagar found in Shahpur

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर से लापता ई-रिक्शा चालक का शव शाहपुर में मिला

Sun, 24 Sep 2023 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Body of e-rickshaw driver missing from Muzaffarnagar found in Shahpur
मुजफ्फरनगर। शहर से 12 दिन से लापता न्याजूपुरा निवासी ई-रिक्शा चालक समीर का शव शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दुर्गनपुर के जंगल में पड़ा मिला। जंगली जानवर शरीर का ऊपरी हिस्सा खा चुके थे। परिजनों ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या कर शव फेंकने का शक जताया है। शिनाख्त कराने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्याजूपुरा निवासी ई-रिक्शा चालक समीर पुत्र सैय्यद हसन 12 सितंबर को ई-रिक्शा लेकर जाने के बाद से घर नहीं लौटा। काफी प्रयासों के बाद भी उसका सुराग नही लगा तो 13 सितंबर को उसके पिता ने उसकी गुमशुदगी शहर कोतवाली में दर्ज करा दी थी। 14 सितंबर को उसकी ई रिक्शा मेघाखेड़ी के जंगल में लावारिस खड़ी मिली थी। उसी दिन से पुलिस व परिजन उसे तलाश रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दुर्गनपुर के जंगल में एक युवक शव पड़ा मिला। जंगली जानवर शव के ऊपरी हिस्से को खा चुके थे। परिजनों ने शिनाख्त समीर के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव को फेंकने का लग रहा है। सीओ सिटी राम आशीष यादव ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बेटी के ससुराल वालों पर लगाया था आरोप

समीर के पिता सैय्यद हुसैन ने दस दिन पहले एसएसपी व डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि उसकी बेटी का पति से विवाद चल रहा है। महिला थाने में 12 सितंबर को दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया था, लेकिन दोनों पक्षों में विवाद हो गया। तब दामाद आदि ससुराल वालों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। उसी दिन से समीर लापता था। मृतक के पिता ने आरोपियों पर ही हत्या कर शव फेंकने का शक जताया है।

- सीसीटीवी में ई-रिक्शा में सवारी लेकर जाता दिख रहा युवक
शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि शहर व शाहपुर मार्ग की तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे में समीर ई-रिक्शा में सवारियों को लेकर जाता दिखाई दे रहा है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed