फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bodhotsavam of sage Dayanand Saraswati in Muzaffarnagar

देश को विघटनकारी शक्तियों से बचाए

Thu, 11 Mar 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bodhotsavam of sage Dayanand Saraswati in Muzaffarnagar
देश को विघटनकारी शक्तियों से बचाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आर्य समाज के संस्थापक ऋषि दयानंद सरस्वती के बोधोत्सव पर यज्ञ और भजनों के द्वारा देश को विघटनकारी शक्तियों से बचाने का संकल्प लिया गया।
संतोष विहार में वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर यज्ञ में आहुतियां देकर महर्षि दयानंद की प्रेरक स्मृति को नमन किया गया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि ऋषि दयानंद ने ढोंग, पाखंड, अंधविश्वास में आकंठ डूबे समाज में वेदों की ज्योति जलाई। जीवन निर्माण के लिए बेटे-बेटियां सत्यार्थ प्रकाश पढ़े, वेदों का स्वाध्याय करें। आर्य संस्कृति प्रचार संघ के अध्यक्ष आनंद पाल सिंह आर्य, डॉ. सतीश चौधरी, मंगत सिंह आर्य, आरपी शर्मा, जनेश्वर प्रसाद आर्य, मास्टर राजेंद्र प्रसाद ने ऋषि की महिमा बताई। सोना देवी, रेनु शर्मा, पिंकी, अनन्या दत्त, अथर्व भारद्वाज, लक्ष्य देव आदि मौजूद रहे। गांधी कॉलोनी स्थित आर्य समाज में ऋषि बोधोत्सव पर यज्ञ में कामिनी व संदीप सिंघल और रेणु चौधरी व संदीप सिंह यज्ञमान रहे। भजनोपदेशक घनश्याम प्रेमी ने कहा कि महर्षि दयानंद ने धर्मांतरण के विरुद्ध आवाज बुलंद कर हिंदू समाज की रक्षा की थी। उन्होंने भजनों के द्वारा प्रेरक संदेश दिया। इस मौके पर गजेंद्र सिंह राणा, मनीष अग्रवाल, जय सिंह धीमान, पूर्व डीसीओ विजय पाल, ब्रजपाल सिंह तोमर, ब्रजवीर एडवोकेट, देवेंद्र सिंह राणा, राकेश ढींगड़ा, प्रधानाचार्य अविनाश त्यागी, संगीता राठी, नीलम ढींगड़ा, ओमवती आदि ने यज्ञ में आहुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed