फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Board meeting just ahead atmosphere again

बोर्ड बैठक बुलाने से फिर गर्माया माहौल

Thu, 10 Sep 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 10 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नया सवेरा योजना के लिए मिले बजट को खर्च करने के मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई थी कि चेयरमैन ने उक्त योजना के तहत हुए विकास कार्यों को पारित कराने के लिए 11 सितंबर को बोर्ड बैठक बुलाकर मामला फिर से गर्मा दिया। सभासदों ने डीएम से शिकायत कर जांच पूरी होने तक बोर्ड बैठक स्थगित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


नया सवेरा नगर विकास योजना के अंतर्गत चरथावल पंचायत को मिले बजट को लेकर उठापटक मची है। नगर पंचायत को गत वर्ष 3.56 करोड़ और मौजूदा वर्ष में 3.37 करोड़ का बजट अनुदान में मिला है। चेयरमैन पर आरोप है कि प्रस्ताव पारित कराए बिना खुसरोपुर, रोहाना रोड और चौकड़ा -कुटेसरा लिंक मार्ग पर कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार चरथावल में कोई मलिन बस्ती नहीं है, जबकि नगर विकास अनुभाग-9 से आवंटित बजट मलिन बस्तियों के विकास कार्यों के लिए है। बजट को बंदरबांट करने का आरोप लगाते हुए नामित सभासद साजिद कुरैशी ने सीएम और कैबिनेट मंत्री आजम खां से शिकायत की थी। मंडलायुक्त के निर्देश पर डीएम ने विकास कार्यों में घपले की जांच के लिए टीम गठित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए एसडीएम सदर उज्जवल कुमार के निर्देशन में टीम 14 सितंबर को स्थलीय निरीक्षण करेगी। इसी उठापटक के बीच चेयरमैन ने खर्च  बजट के प्रस्ताव को पारित कराने के लिए 11 सितंबर को बोर्ड की बैठक बुला ली है। नामित सभासद साजिद  कुरैशी, सभासद अहमदी बेगम ने डीएम निखिल चंद शुक्ला से मांग की है कि इस मामले में जांच पूरी हुए बिना बोर्ड की बैठक स्थगित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed