{"_id":"5e4ae9cf8ebc3ef2da74c388","slug":"board-exam-begins-today-66-examination-centers-created-muzaffarnagar-news-mrt4695133136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा आज से, 66 परीक्षा केंद्र बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा आज से, 66 परीक्षा केंद्र बनाए
विज्ञापन
खतौली के केके जैन इंटर कालेज में सीसीटीवी कैमरों को चेक करते कक्ष निरीक्षक।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। जिले में 66 परीक्षा केंद्र बनाए है। हाईस्कूल व इंटर के 59809 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल होंगे। प्रशासन ने नकल विहीन परीक्षा कराने को पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगा।
जिले में कुल 59809 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 31650 और इंटर के 28159 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिले को पांच जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। 12 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इनमें प्रत्येक पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। छह सचल दल बनाए है, जो छापे की कार्रवाई करेंगे। दो पाली में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह आठ बजे से सवा ग्यारह बजे तक और दूसरी पाली दो बजे से सवा पांच बजे तक चलेगी। पहले दिन हाईस्कूल की प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा होगी।
परीक्षा पर सीसीटीवी कैमरों की नजर
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो सीसीटीवी लगाए गए हैं। वॉयस रिकार्डर लगाया गया है। जीआईसी में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में बैठकर प्रत्येक परीक्षा कक्ष को देखा जा सकता है। छह-छह लोगों की टीम कंट्रोल रूम में लगातार रहेगी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सीडी में सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस सुरक्षा में रहेंगे प्रश्नपत्र
मुजफ्फरनगर। हाईस्कूल की उत्तपुस्तिका की ए कॉपी पर काली पट्टी और बी पर नीली पट्टी दी है। इसी प्रकार इंटर की ए कॉपी में लाल पट्टी और बी कॉपी में ग्रीन पट्टी दी है। उत्तर पुस्तिका बदली न जा सके इस कारण यह किया है। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के प्रश्न पत्र सीसीटीवी की देखरेख के साथ पुलिस की निगरानी में रहेेंगे। प्रश्न पत्र भेजे जाने के साथ ही पुलिस को सूचना पहुंच जाएगी।
5121 कक्ष निरीक्षक नियुक्त
मुजफ्फरनगर। बोर्ड परीक्षा कराने की जिम्मेदारी 5121 कक्षा निरीक्षकों पर रहेगी। इनमें प्राथमिक स्कूलों के 2486 शिक्षक भी शामिल है, इसके अलावा राजकीय कॉलेजों के 99, सहायता प्राप्त कॉलेजों के 1047 और वित्तविहीन विद्यालयों के 1489 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया गया है।
जेल से भी चार बंदी रहे है परीक्षा
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में बंद चार बंदी भी बोर्ड की परीक्षा दे रहे है। इंटर की परीक्षा देने के लिए बंदियों को गाजियाबाद की डासना जेल भेज दिया गया है। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि बंदी अभिषेक, संदीप, रामदेव और कृष्णा को परीक्षा देने के लिए डासना जेल भेजा है। वो वहीं पर रह कर परीक्षा देंगे।
रोडवेज बस की व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। डिपो के एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर सभी देहात के मार्गो पर बसों का संचालन सुबह साढे बजे किया है। चालक परिचालक को बस स्टैंड के अलावा भी जहां भी विद्यार्थी मिले, वहीं बस रोक कर बस में सवार करने के निर्देश दिए गए है। देहात में अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।
एक नजर बोर्ड परीक्षा
जिले में परीक्षा केंद्र : 66
परीक्षार्थी : 59809
हाई स्कूल : 31650
इंटर : 28159
कक्ष निरीक्षक : 5121