{"_id":"60636ddb8ebc3e8c9775ca61","slug":"bloody-conflict-in-phulat-young-man-died-in-firing-muzaffarnagar-news-mrt5322795107","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुलत में खूनी संघर्ष, फायरिंग में एक मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुलत में खूनी संघर्ष, फायरिंग में एक मरा
विज्ञापन
फुलत में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव फुलत में एक दिन पूर्व हुई मामूली कहासुनी में मंगलवार सुबह पूरे परिवार पर हमला कर दिया गया। खूनी संघर्ष में चेहरे पर गोली लगने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसके भाई को भी धारदार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। शोर मचाने पर उन्हें बचाने पहुंचे भतीजे पर भी हमला किया गया।
थाना क्षेत्र के गांव फुलत में रविवार शाम अनुसूचित जाति के दो युवकों संजय (38) व राहुल के बीच पुराने विवाद को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। मंगलवार सुबह एक बार फिर दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि इससे गुस्साए राहुल पक्ष ने संजय के घर हमला कर दिया। हमलावर पक्ष ने कई राउंड फायरिंग भी की, जिनमें से एक गोली संजय के चेहरे पर जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। संजय को बचाने पहुंचे उसके भाई सुभाष को धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया, जबकि भतीजे राहुल उर्फ पिंकू को सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया गया। दूसरा भतीजा सूर्या भी छर्रे लगने से घायल हो गया। सुभाष की बेटी राधा पर बलकटी से वार किया गया, जिससे उसके दोनों हाथ जख्मी हो गए। पीड़ित परिवार की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद उनके परिजन भी घरों को ताले लगाकर रफूचक्कर हो गए। खूनी संघर्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को खतौली सीएचसी भेज दिया, जहां से संजय को नाजुक हालत में मेरठ रेफर किया गया, लेकिन मोदीपुरम स्थित एक हॉस्पिटल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को सीएचसी खतौली में भर्ती कराया गया है। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है।
संजय की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
रतनपुरी। गांव फुलत में संजय की मेरठ में मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संजय की पत्नी संजो, मां व बहन संजय को याद कर बार-बार अचेत हो रहीं थीं, जिन्हें ग्रामीण महिलाएं संभालने के प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
हमलावरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
रतनपुरी। दिन निकलते ही गांव फुलत में हत्या की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव और सीओ बुढ़ाना विनय गौतम शाहपुर थाना पुलिस के साथ गांव में पहुंचे और हमलावरों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। एसपी देहात ने बताया कि हमलावरों की तलाश में तीन टीमें बनाई गईं हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, महिला गिरफ्तार
रतनपुरी। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि संजय के भाई मुनेश की तहरीर पर 11 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में राहुल, निखिल उर्फ बिट्टू, रवि, आकाश, अश्वनी, अमित, मोहित, अक्षय, छोटा, सोहनबीरी व रवि पुत्र कंवरपाल शामिल हैं। इनमें सोहनबीरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।