{"_id":"5e0654078ebc3e87f117fbd2","slug":"blood-donation-was-done-on-jayant-s-birthday-muzaffarnagar-news-mrt4608620100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंत के जन्म दिन पर रालोद नेताओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंत के जन्म दिन पर रालोद नेताओं ने किया रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। युवा रालोद द्वारा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के 41 वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
जिला चिकित्सालय में लगाए गए शिविर में रालोद नेता सुधीर भारतीय ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा में सबसे बढ़कर है। हर्ष राठी ने बताया कि शिविर में हिंदू मुस्लिम दोनों समाज से युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर भाईचारे का संदेश देने का काम किया। युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक ने कहा युवा रालोद हमेशा सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के लिए तत्पर रहेगा। रक्तदाताओं में नौशाद मलिक, समद खान, हंसराज जावला, मन्नू मलिक, निमेष राठी, आदेश तोमर, विकास कादियान, अरविंद राठी, मनोज जावला, सागर मलिक, वैभव चौधरी, रितिक मलिक, राहुल ठाकरान, अंकुश मलिक, नीशु जड़ौदा, निखिल, वैभव पंवार शामिल रहे।
जाट कालोनी स्थित चौधरी अजित सिंह के निवास पर युवाओं ने केक काटकर जयंत चौधरी का जन्म दिन मनाया। सरकुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अजित राठी ने केक काटा। इस दौरान अधिकांश कार्यकर्ता मौजूद रहे। छात्र संघ रालोद के युवा जिलाध्यक्ष पराग चौधरी, प्रियव्रत राणा, अक्षय मलिक, अश्वनी, भूरा, अंकित ने दिल्ली वसंत कुंज पहुंच कर जयंत का जन्म दिन मनाया।