फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Blood donation camp will be held in district hospital today

स्वेच्छा से रक्तदान कर जीवन बचाए

Sat, 13 Jun 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Blood donation camp will be held in district hospital today
जिला चिकित्सालय में आज लगेगा रक्तदान शिविर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आज विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में परमधाम न्यास वलिदपुर, समर्पित युवा, मिशन वंदेमातरम् संगठनों का भी सहयोग रहेगा। शिविर में नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं।
जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रविवार सुबह दस बजे रक्तदान शिविर का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान करेंगे। शिविर शाम चार बजे तक चलेगा। सोशल डिस्टेंस के तहत रक्तदान किया जाएगा। रक्तदाता मास्क लगा कर शिविर में सैनिटाइज होकर आएं। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि हम एक यूनिट रक्तदान कर चार जिंदगियां बचा सकते हैं। रक्तदान के फायदे भी हैं। रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त बनता है तथा खून का संचार भी तेज होता है। इस पुनीत कार्य में आप भी रक्तदान करके किसी की जिंदगी बचाने की मुहिम में शामिल हो सकते हैं। सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल ने बताया कि शिविर में ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहेगी। रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे, जिसके जरिये वह जरूरत पड़ने पर बाद में रक्त भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

रक्तदान से नहीं होता नुकसान
मुजफ्फरनगर। ब्लक बैंक प्रभारी डॉ पीके त्यागी ने बताया कि रक्तदान करने से कोई नुकसान नहीं होता। रक्तदान करने से पहले रक्तदाता की जांच की जाती है। स्वस्थ व्यक्ति ही रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नंबर पर कराए रजिस्टे्रेशन
मुजफ्फरनगर। आप यदि रक्तदान करना चाहते हैं तो अमर उजाला के नंबर 9675899729 पर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। लॉकडाउन के चलते शिविर में आने में कोई रास्ते में रोकता है तो भी इस नंबर पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed