फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   blood donation camp in muzaffarnagar today

जिंदगी बचाने में दानवीरों का जज्बा बना मिसाल

Sun, 13 Jun 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
blood donation camp in muzaffarnagar today
जिंदगी बचाने में दानवीरों का जज्बा बना मिसाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में सोमवार को (आज) विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के बैनरतले रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। आइए आप भी इस महाअभियान में स्वेच्छा से रक्तदान कर अमर उजाला के सहभागी बनें। जिले में सैकड़ों महादानी हैं, जो इस पुनीत कार्य में बार-बार रक्तदान कर जरूरतमंदों के लिए जीवन की उम्मीद बनते हैं। स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े रक्तदाताओं ने दूर शहरों में जाकर भी लोगों की जिंदगी बचाई है।
रिकॉर्ड 67 बार रक्तदान करने वाले गांव ककराला निवासी राजेंद्र जैन का व्यक्तित्व समाज के लिए मिसाल है। बड़ा बाजार खतौली में जनरल मर्चेंट की दुकान करने वाले जैन वर्ष 1997 से इस पुनीत कार्य में जुटे हैं। शनिवार को दिल्ली अपोलो से खबर मिली कि हरिद्वार के एक मरीज दीपक गिरि के गुर्दे के प्रत्यर्पण होना है, जिसके लिए खून की जरूरत है। यह जानकारी मिलते ही राजेंद्र जैन स्वेच्छा से दिल्ली गए और मरीज की जान बचाने के लिए रक्तदान किया।
विज्ञापन

मंसूरपुर में क्लीनिक चलाने वाले डॉ. विनोद कुमार बहादरपुर गांव निवासी हैं। वे अब तक जिला अस्पताल, बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के साथ ही मेरठ व दिल्ली में 47 बार रक्तदान कर चुके हैं। डॉ. विनोद का कहना है कि रक्तदान से कई लाइलाज बीमारियों का खात्मा होता है। वे समर्पित भाव से डेरा सच्चा सौदा के माध्यम से ही रक्तदान से जुड़ गए, जिससे उन्हें भरपूर आनंद मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के गांधी कॉलोनी निवासी अमित पटपटिया भी समर्पित युवा समिति से जुड़कर अब तक 31 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने कोरोना काल में छह रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया, जिसमें 520 लोगों ने रक्तदान किया।
गांव कुल्हेड़ी में चिकित्सक डॉ. रजनीश त्यागी अब तक 14 बार रक्तदान कर चुके हैं। वे वर्ष 2000 से लगातार इस अभियान रूपी महायज्ञ में आहुति देते आ रहे हैं।
समर्पित महिला शक्ति से जुड़ी मनी पटपटिया का जज्बा भी रक्तदान करने में बेमिसाल है। वे अब तक 21 बार रक्तदान कर चुकी हैं।
शहर के समर्पित महिला शक्ति की सदस्य राखी ग्रोवर भी संस्था की प्रेरणा से अब तक छह बार रक्तदान कर चुकी हैं। वे कहती हैं कि रक्तदान से कोई दिक्कत नहीं आती।

दृढ़ संकल्प के साथ 23 वर्षीय सौरभ मित्तल भी अब तक 13 बार रक्तदान कर चुके हैं। सौरभ कहते हैं कि रक्तदान से शरीर में स्फूर्ति आती है और नई ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed