फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Blockade to stop Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी के आने की सूचना पर मचा हडकंप

Mon, 23 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Blockade to stop Priyanka Gandhi
गंगा बैराज पर प्रियंका गांधी वाड्रा को रोकने के लिए नाकेबंदी में लगी पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रियंका गांधी के प्रवेश को रोकने के लिए जिले में नाकेबंदी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/मीरापुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जिले में आने की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने प्रियंका गांधी को जिले में नहीं आने देने के लिए गंगा बैराज और देवल नहर पर नाकेबंदी कर दी। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी नाकेबंदी में जुटे रहे। प्रियंका गांधी के बिजनौर से वाया चांदपुर, गजरौला होकर लौट जाने की खबर पाकर अफसरों ने राहत की सांस ली।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के यहां कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आने की सूचना से जिला प्रशासन में खलबली मच गई। रविवार शाम प्रियंका गांधी नहटौर में प्रदर्शन के दौरान मारे गए दोनों युवकों के घर पर पहुंचीं। इसी बीच सूचना मिली कि प्रियंका गांधी मुजफ्फरनगर में भी आएंगी। प्रियंका गांधी हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। इस सूचना पर आनन फानन में एसपी देहात नेपाल सिंह, एसडीएम जानसठ कुलदीप सिंह मीणा, सीओ जानसठ धनंजय कुशवाहा, इंस्पेक्टर मीरापुर पंकज त्यागी, एसओ रामराज राजेंद्र गिरि के साथ भारी पुलिस फोर्स लेकर बिजनौर जिले की सीमा गंगा बैराज पर पहुंच गए। पुलिस ने गंगा बैराज के पास बेरिकेडिंग कर मोर्चा संभाल लिया। इसके अलावा देवल गंग नहर पर भी बेरिकेडिंग लगाई गई। पुलिस ने प्रियंका गांधी को जिले में आने से रोकने के सभी इंतजाम कर लिए। करीब डेढ़ घंटे तक नाकेबंदी रही। इसी दौरान सूचना मिली कि बिजनौर पुलिस ने भी प्रियंका गांधी को गंगा बैराज की ओर नहीं जाने दिया। प्रियंका गांधी बिजनौर से ही नूरपुर, चांदपुर, गजरौला और ब्रजघाट से होकर दिल्ली चली गईं। इस सूचना अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed