फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Block level sports competition on the grounds of Gandhi Inter College

बॉलीवाल में चरथावल और कबड्डी में जटनगलां विजेता

Tue, 26 Oct 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Block level sports competition on the grounds of Gandhi Inter College
चरथावल ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ट्राफी के साथ बॉलीवाल के खिलाड़ी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गांधी इंटर कॉलेज के मैदान पर ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। युवा ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बॉलीवाल में चरथावल की टीम विजेता बनीं। कबड्डी में जटनंगला के खिलाड़िय़ों का दबदबा रहा। फर्राटा दौड़ सहित खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडय़ो ने दमखम दिखाया। ब्लॉक स्तर पर विजेता टीम जनपद स्तर पर हिस्सा लेंगे।

ब्लाक खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में बॉलीवाल की टीम में चरथावल की टीम ने बधाई कलां का हराया। टीम में अर्पित त्यागी, हार्दिक, शाहरूख, आरिस, सार्थक, मोनिस, वंशज और मोनिस काजमी मौजूद रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में जटनंगला ने बधाई कलां को मात दी। दीपांशु, उज्ज्वल चौधरी, गौरव कुमार, अंशुल, पंकज आदि ने दमखम दिखाकर प्रतिद्वंद्वी टीम को मात दी। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी इमरान अहमद ने बताया 100 मीटर दौड़ में आलम चरथावल, 400 मीटर में हेमंत त्यागी मलीरा, 800 मीटर में संजीव चरथावल, 1500 में रवि चौधरी, 3000 मीटर दौड़ में सागर कुमार सिंगलपुर ने बाजी मारी। लंबी कूद में चिराग मलिक बधाई कलां एवं गोला फेंक में मौ. समून प्रथम रहें। विजेताओं को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर एवं बीडीओ तुलसीराम प्रजापति ने मेडल, ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। बीओ इमरान अहमद ने बताया विजेता खिलाड़ी जनपद स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर अर्चित आर्य युवा अध्यक्ष भाजपा, एडीओ राजेंद्र कुमार, हॉकी टीम के कोच विवेक गौतम आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed