फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Block chief election: BJP candidates' victory in four blocks

ब्लॉक प्रमुख चुनाव : चार ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय

Fri, 09 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Block chief election: BJP candidates' victory in four blocks
ब्लॉक प्रमुख चुनाव : चार ब्लॉक मेें भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनाव को लेकर सियासत तेज होने के साथ ही जोड़तोड़ प्रारंभ हो गई है। जिले के नौ में से चार ब्लॉक में भाजपा की जीत तय हो गई है। इन ब्लॉक में केवल एक ही नामांकन बाकी रह गया है। इनमें चरथावल, मोरना, सदर और बघरा ब्लाक शामिल है। चार ब्लाकों पुरकाजी, बुढ़ाना, शाहपुर और जानसठ में भाजपा और विपक्ष में सीधा मुकाबला होगा। खतौली ब्लाक में भाजपा समर्थित ही आपस में उलझ रहे हैं।
सदर ब्लाक से निवर्तमान प्रमुख अमित चौधरी की पत्नी वर्षा चौधरी का जीतना तय हो गया है। केवल उन्हीं का नामांकन दाखिल हुआ। इसी तरह चरथावल में अक्षय पुंडीर की जीत तय है। बघरा में विपक्ष की प्रत्याशी अनुराधा का नामांकन निरस्त होने के बाद भाजपा की रितू चौधरी का जीतना तय हो गया है। मोरना में अनिल राठी का ब्लाक प्रमुख बनना साफ हो गया है। ये चारों भाजपा के घोषित प्रत्याशी हैं। इनके अलावा पांच ब्लाकों में से चार पर भाजपा और विपक्ष का जबरदस्त मुकाबला होगा। खतौली ब्लाक में भाजपा समर्थक ही आपस में भिड़ रहे हैं।
विज्ञापन

खतौली में भाजपा ने प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारे
खतौली में ब्लाक प्रमुख पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र समर्थकों के साथ पहुंचकर कड़ी सुरक्षा के बीच दाखिल किए। भाजपा नेता हरीश अहलावत, श्यामो देवी, संज्जो देवी ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं। भाजपा ने यहां कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। पार्टी जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का कहना है कि लड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ता ही हैं। एआरओ एसपी सिंह ने बताया कि तीनों नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर में तीन प्रत्याशी मैदान में उतरे
शाहपुर ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच तीन प्रत्याशियों ने पांच नामांकन पत्र दाखिल किए। कड़ी सुरक्षा के बीच भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरविंद त्यागी व विपक्ष के प्रत्याशी अनुज बालियान ने दो दो सेट व निर्दलीय प्रत्याशी राखी त्यागी ने एक सेट में अपने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी पुनीत कुमार के कार्यालय में जमा किए। भाजपा समर्थित प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक , केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल, मंडल अध्यक्ष एकांश त्यागी, भाजपा नेता अमित त्यागी, डॉ अरविंद त्यागी आदि सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
बुढ़ाना में दो पूर्व ब्लॉक प्रमुख की माताएं चुनावी मैदान में
बुढ़ाना। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में दो पूर्व ब्लॉक प्रमुख की माताएं चुनावी मैदान में हैं। भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूर्व ब्लॉक प्रमुख की माता बोहती देवी ने विधायक उमेश मलिक सहित कई कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन पत्र जमा किया। दूसरे पूर्व ब्लॉक प्रमुख की माता पाल्लो देवी ने भाजपा विरोधी संयुक्त मोर्चा के पूर्व विधायक व नेताओं के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करवाने में कांग्रेस के पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व विधायक धर्मवीर बालियान, रालोद के जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर आदि मौजूद रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी उदयप्रकाश ने बताया कि दोनों नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
पुरकाजी में सीधा मुकाबला
पुरकाजी। प्रमुख पद के लिए दो नामांकन हुए। ब्लॉक प्रमुख पुरकाजी पद इस बार अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। निर्दलीय प्रत्याशी मंजू व भाजपा समर्पित प्रत्याशी मालती ने निर्वाचन अधिकारी आरके श्रीवास्तव के समक्ष अपना नामांकन जमा किया। इस दौरान एसडीएम सदर दीपक कुमार व सीओ सदर हेमंत कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। भाजपा प्रत्याशी मालती देवी का नामांकन दाखिल कराने के लिए विधायक प्रमोद ऊटवाल, विनोद त्यागी, हरिराम सक्सेना, डॉ ओपी गौतम, अमित गुप्ता, सोमपाल फौजी, जोगेंद्र गुर्जर आदि शामिल रहे।

लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर पहुंचा युवक
पुरकाजी। ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान अपने लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ पहुंचे अंकित निवासी गांव मेधपुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसे पुलिस ने पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed