फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BLO Consumes Poison Inside School in Muzaffarnagar, Harassment Letter Found, Probe On

UP: मुजफ्फरनगर में स्कूल परिसर में बीएलओ ने खाया जहर, गंभीर हालत में मेरठ रेफर, जेब से मिला उत्पीड़न का पत्र

Tue, 03 Feb 2026 12:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 03 Feb 2026 12:03 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के गांव किनोनी में स्कूल परिसर में तैनात बीएलओ अनुजवीर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जेब से उत्पीड़न का पत्र मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
BLO Consumes Poison Inside School in Muzaffarnagar, Harassment Letter Found, Probe On
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनोनी में तैनात शिक्षा मित्र और बीएलओ अनुजवीर ने विद्यालय परिसर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


अनुजवीर की हालत बिगड़ते देख विद्यालय में मौजूद शिक्षकों और ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें शाहपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सोना-चांदी की कीमतें धड़ाम, मेरठ में निवेशकों के 250 करोड़ रुपये डूबे, विशेषज्ञों ने बताई ये वजह  

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल वजह स्पष्ट नहीं
घटना के पीछे की असली वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। वर्तमान में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही थी और उसी दौरान यह घटना हुई। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

जेब से मिला उत्पीड़न का पत्र
बीएलओ अनुजवीर की जेब से एक पत्र बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने तीन लोगों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पत्र मिलने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी
एसपी देहात आदित्य बंसल ने फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि से इनकार किया है, हालांकि स्थानीय पुलिस सक्रिय होकर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed