भाकियू कार्यकर्ताओं ने राकेश टिकैत का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। उत्तराखंड के लक्सर में हुई भाकियू की महापंचायत से लौट रहे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत का भाकियू नेताओं द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया। बुधवार को उत्तराखंड के कस्बा लक्सर में भाकियू की महापंचायत आयोजित की गई थी। वहां से लौट रहे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत का गांव शेरपुर खादर में सरदार देवेंद्र खालसा के आवास पर खादर क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया। उसके बाद क्षेत्र के गांव सुवाहेड़ी में मुजफ्फर प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने और पुरकाजी पहुंचने पर खादर तिराहे पर भाकियू नेता मोहम्मद सुलेमान की अगुवाई में स्वागत किया गया। राकेश टिकैत ने कस्बेवासियों का आभार प्रकट किया। कहा कि आपके जोश को मैं समझता हूं। पुरकाजी से हमेशा हमें पूरा सहयोग व समर्थन मिला है। आपके जज्बे की मैं कदर करता हूं। पुरकाजी की जनता का मैं सदा आभारी रहूंगा। हर मुश्किल समय में पुरकाजी का यूथ हमेशा भाकियू के साथ खड़ा दिखाई दिया है। स्वागत करने वालों में नवीन राठी, देवेंद्र खालसा, प्रताप सिंह, संजय त्यागी, जसविंदर सिंह, इरशाद फरीदी, हाफिज मोहसिन, नदीम कुरैशी, खुर्रम सभासद, रियासत खलीफा, कामिल प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

बुधवार को मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में लोगों का आभार प्रकट करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश- फोटो : MUZAFFARNAGAR