फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU workers staged a sit-in, put JE-SDO in the middle

भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, जेई-एसडीओ को बीच में बैठाया

Tue, 08 Mar 2022 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
BKU workers staged a sit-in, put JE-SDO in the middle
छपार। बसेडा बिजलीघर पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कई घंटे धरना दिया। जेई व एसडीओ को अपने बीच में बैठा लिया। बाद में जेई का स्थानांतरण करने के आश्वासन के बाद ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व भाकियू कार्यकर्ताओं ने जेई संजीव कुमार के विरुद्ध बिजलीघर पर धरना दिया था। उस समय अधिकारियों ने जेई को हटाकर कम्हेडा बिजलीघर से संबद्ध कर दिया था, लेकिन फिर उसी जेई को वापस भेज दिया गया। सोमवार को बसेडा के किसानों ने जेई को कमरे में बंद कर दिया और भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष संजय त्यागी को सूचना दी। ब्लाक अध्यक्ष दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ बिजलीघर पर पहुंचे। इसके बाद धरना देकर जेई को अपने बीच में बैठा लिया। घंटों बाद एसडीओ पुरकाजी अजय कुमार भी पहुंच गये। उन्हें भी बीच में बैठा लिया और समस्याओं से अवगत कराया। सभी ने जेई के स्थानांतरण की मांग रखी। एसडीओ ने आश्वासन दिया। एसडीएम को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया गया। इस दौरान बिटटू , अंशु कुमार, मोबिन, अनुज कुमार, अनवार अहमद, जोगिंदर दीवान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed