फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU workers sitting on dharna in the Collectorate for the arrest of Teni

टेनी की गिरफ्तारी के लिए कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता

Thu, 18 Aug 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
BKU workers sitting on dharna in the Collectorate for the arrest of Teni
मुजफ्फरनगर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय मंत्री अजय टेनी की गिरफ्तारी और बकाया भुगतान दिलाए जाने की मांग को लेकर भाकियू ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि धरना 75 घंटे चलेगा और जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन धरने में बदला जाएगा। जिले में भी किसानों को बकाया भुगतान नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

भाकियू ने लखीमपुर खीरी कलक्ट्रेट में 18 से 20 अगस्त तक धरने प्रदर्शन का एलान किया था। विभिन्न जिलों से किसान भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में लखीमपुर पहुंचे। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि पूर्व निर्धारित धरने के बावजूद प्रशासन ने किसानों के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। किसानों की परेशानी को देखते हुए संगठन ने मुजफ्फरनगर में भी धरना शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किसान शाम के समय पहुंचने शुरू हो गए। किसानों ने नारेबाजी की। केंद्रीय मंत्री अजय टेनी की गिरफ्तारी, मोरना और बुढ़ाना चीनी मिल पर बकाया भुगतान, किसानों की भूमि अधिग्रहण का पर्याप्त मुआवजा का मुद्दा भी रखा गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान कलक्ट्रेट से जाने वाले नहीं है। उधर, कुछ देर के लिए गौरव टिकैत भी धरने पर पहुंचे। मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, महानगर अध्यक्ष राव गुलबहार, तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान, जानसठ तहसील अध्यक्ष सरदार अमीर सिंह, प्रताप सिंह, संजीव पंवार, विकास चौधरी, समरजीत, जोगेंद्र पहलवान, मनीष प्रधान, हवा सिंह, नरेश पाल, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने चढ़ाई भट्ठी
किसानों ने देर रात कलेक्ट्रेट मे भट्ठी चढ़ा दी है। खिचड़ी बनाकर खाई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि धरने पर किसानों ने खुद खाने का इंतजाम किया है।
टिकैत के एलान के बाद पहुंचे कार्यकर्ता
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने लखीमपुर खीरी में हर जिले में 75 घंटे के धरने का एलान किया। प्रशासन को चेतावनी दी गई थी। शाम के समय कार्यकर्ता एकत्र होने शुरू हो गए थे। देर रात भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने संगठन के फेसबुक पेज से कार्यकर्ताओं को कलक्ट्रेट पहुंचने की बात कही। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed