फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU workers should stay away from toll plaza: Tikait

टोल प्लाजा से दूर रहें भाकियू कार्यकर्ता : टिकैत

Sun, 17 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
BKU workers should stay away from toll plaza: Tikait
मुजफ्फरनगर : सिसौली में पंचायत को संबोधित करते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। भाकियू की मासिक पंचायत में अनुशासन का मुद्दा छाया रहा। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कार्यकर्ता बात-बात पर टोल पर न जाकर बैठें। टोल फ्री कराने की कोई जरूरत नहीं है। अनुशासनहीन कार्यकर्ताओं पर नकेल कसी जाएगी। 17 मई से पहले संगठन को लेकर महत्वपूर्ण फैसले करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को सिसौली की पट्टी चौधरान में आयोजित मासिक पंचायत में टिकैत ने कहा कि सरकार संगठन में फूट डालना चाहती है। कार्यकर्ता अनुशासन और अपनी जिम्मेदारी को समझें। 13 माह तक चले आंदोलन में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। टोल पर आए दिन झगड़े और फ्री कराकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर टिकैत ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह हरकत बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

अध्यक्षता महाराज श्याम सिंह और संचालन होशियार सिंह ने किया। कपिल खाटियान, नवीन राठी, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, विकास शर्मा, ओमपाल मलिक, रतनमान, मास्टर ओमपाल सिंह, विकास बालियान, अभिजीत बालियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के आदमी ही दे रहे चुनौती
भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग संगठन से टूटकर पहले चले गए और कुछ जाने को तैयार है। संगठन चलता रहेगा। अगर कोई जाना चाहता है तो वह चला जाए, लेकिन अनुशासन खराब नहीं होने दिया जाएगा।
दाम किसी को नहीं मिल रहे
पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि फसलों के दाम नहीं मिल रहे हैं। तिकड़म लगाकर आंदोलन समाप्त कराया गया है। किसान परेशान है और सरकार को किसानों की समस्या का समाधान करना चाहिए।

कुर्क संपत्ति में खोले जाएं स्कूल
टिकैत ने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सही सलाहकार की जरूरत है। अधिकारी बुलडोजर के पीछे अपनी खामियां छिपा रहे हैं। अगर कोई गलत संपत्ति कुर्क की जा रही है तो उसमें स्कूल खोले जाएं।
एकजुट हो जाएं खाप चौधरी : सतवीर सिंह
भभीसा से पहुंचे बुड़ियान खाप के चौधरी सतवीर सिंह ने कहा कि खाप चौधरियों को एक होकर संघर्ष करना होगा। किसानों की लड़ाई लड़नी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed