फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU workers protest in bank

भाकियू कार्यकर्ताओं का बैंक में प्रदर्शन

Fri, 07 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
BKU workers protest in bank
भोकरहेडी में बैंक में हंगामा करते भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाते एसडीएम। - फोटो : KHATAULI
मोरना। प्रथमा यूपी बैंक भोकरहेड़ी में किसान के खाते से 40 हजार रुपये के गबन के मामले में पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। किसानों के बीच पहुंचे एसडीएम जानसठ ने एक सप्ताह के भीतर किसान खाते में रुपये वापस भिजवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भाकियू नगराध्यक्ष उदयवीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को कस्बा भोकरहेड़ी बस स्टैंड पर प्रथमा यूपी बैंक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मैनेजर अभिषेक शर्मा सहित कर्मचारियों पर नगर के किसान जोगराम पुत्र लीलापथ के खाते से धोखाधड़ी करते हुए 40 हजार रुपये निकालकर गबन करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। धरना देकर बैठे ब्लाक अध्यक्ष विकास डायरेक्टर ने कहा कि देश का किसान अपने पैसे को बैंक खाते में जीवन भर की कमाई को रख सुरक्षित समझता है। बैंक कर्मियों ने अब किसानों के साथ छल कपट कर उनके पैसों को डकारना शुरू कर दिया है। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी जानसठ अशोक कुमार ने भाकियू कार्यकर्ताओं को एक सप्ताह तक किसान के खाते में गायब रकम वापस पहुंचने का आश्वासन देते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त करा दिया। हंगामा करने वालों में किसान प्रवीण, धनवीर मास्टर, नेपाल, यशपाल, अशोक, कल्लू ठाकूर, अनूप सिंह, सोमपाल, धमेंद्र, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed