{"_id":"5e56bf9b8ebc3ef3fb65f810","slug":"bku-workers-jammed-muzaffarnagar-news-mrt4710078181","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम
छपार। मुजफ्फरनगर- सहारनपुर स्टेट हाईवे पर टोल प्लाजा के टैक्स को बचाने के लिए भारी वजन लेकर ट्रक व ट्राली रोहाना वाया खुड्डा - गोपाली मार्ग से देवबंद जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को हो रही परेशानी को देखते हुए भाकियू कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। आरोप है कि पुलिस सुविधा शुल्क लेकर वाहनों को इस मार्ग से निकलवा रही है।
भाकियू के पुरकाजी ब्लाक के पूर्व अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुड्डा में पीएनबी के सामने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया और पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर बने टोल प्लाजा के टैक्स को बचाने के लिए ओवर लोडेड ट्रक व ट्राली रोहाना से वाया खामपुर- गोपाली मार्ग से देवबंद होते हुए सहारनपुर पहुंच रहे हैं। उक्त वाहनों से ग्रामीणों को भारी दिक्कतें हो रही है। अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्हें बंद कराने के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण भी धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पवन शर्मा को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन भी दिया। प्रभारी निरीक्षक ने आश्वासन दिया कि खामपुर तिराहे पर पुलिस कर्मी भेजकर ट्रकों को रोका जाएगा। इसके बाद गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। धरने पर ठाकुर मुकेश पुंडीर, शहजाद त्यागी, मंगता, बब्लू त्यागी, बाबर प्रधान, फरमान, मुरसलीन, सुहेल, जोनी त्यागी, सुशील कुमार, मोहम्मद फरमान, साजिद अली आदि शामिल रहे।