फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाकियू का विरोध: कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकीं, पुलिस अफसरों से कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक, देखें तस्वीरें

Sun, 06 Jun 2021 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 06 Jun 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: BKU workers entangled with police
पुलिस अफसरों और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील सदर में प्रदर्शन कर कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकीं। कलक्ट्रेट कूच करते हुए मीनाक्षी चौक पर भाकियू कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। यहां से बैरिकेडिंग को हटा दिए। महावीर चौक पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। प्रदर्शनकारी विद्युत अफसरों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें समझाबुझा कर शांत किया।



तहसील सदर में भाकियू कार्यकर्ता जुलूस के रूप में पहुंचे। एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने यहां जमकर नारेबाजी की। भाकियू कार्यकर्ताओं ने यहां कृषि कानूनों की प्रतियां भी फूंकीं। इसके बाद यहां से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट के लिए कूच किया। आर्य समाज रोड से महावीर चौक होते हुए इनको कलक्ट्रेट जाना था, पुलिस फोर्स ने मीनाक्षी चौक पर ही बैरिकेडिंग करते हुए कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, यहां पर कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई। भाकियू कार्यकर्ता बैरिकेडिंग को तोड़कर महावीर चौक की ओर बढ़ गए। इसके बाद महावीर चौक पर भी बैरिकेडिंग कर पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को रोक लिया। यहां भाकियू नेताओं की पुलिसकर्मियों के साथ काफी नोकझोंक हुई।

Muzaffarnagar News: BKU workers entangled with police
कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकीं। - फोटो : amar ujala

एक पुलिस अफसर की बदसलूकी से आक्रोशित कार्यकर्ता क्षुब्ध होकर महावीर चौक पर कड़ी धूप में ही सड़क के बीच धरने पर बैठ गए। पार्टी के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने मामले को निपटाया। एसडीएम सदर दीपक कुमार और सीओ सिटी कुलदीप कुमार को बाद में ज्ञापन दिया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, राहुल मलिक, नगर अध्यक्ष शाहिद आलम, तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा, राशिद कुरैशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Muzaffarnagar News: BKU workers entangled with police
कृषि कानूनों का विरोध करते किसान - फोटो : amar ujala

खतौली तहसील में धरना- प्रदर्शन
खतौली। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विदेश मोतला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता तहसील प्रांगण में ही धरने पर बैठ गए। कहा कि गत वर्ष पांच जून को ही केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी कृषि कानून देश पर थोपे गए थे, जिसका खामियाजा केंद्र सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर राकेश चौधरी, रोशन पंडित, अरुण मुखिया, टीटू प्रधान, दीपक प्रधान, नीलू, राहुल, विकास बालियान, सुमित भाटी, अंकुर शेरावत, आदेश चंदेल और विकास मलिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: BKU workers entangled with police
कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकीं। - फोटो : amar ujala

बुढ़ाना तहसील में कृषि बिलों की प्रतियां जलाई
भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। तहसीलदार कार्यालय के सामने परिसर में नए कृषि बिलों की प्रतियां जलाई। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अजय अम्बष्ट को ज्ञापन दिया। तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: BKU workers entangled with police
मुजफ्फरनगर में भाकियू कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। - फोटो : amar ujala

ब्लाक अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि इसका बदला देश का किसान आने वाले चुनाव में ले लेगा। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। धीर सिंह, बीर सिंह, बाबू, विकास सैनी, सत्यप्रकाश शर्मा, प्रवीन, प्रवेंद्र, आशू आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed