{"_id":"61019caa8ebc3e586258680f","slug":"bku-will-surround-ssp-office-on-august-4-muzaffarnagar-news-mrt549467632","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू चार अगस्त को एसएसपी आफिस का घेराव करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू चार अगस्त को एसएसपी आफिस का घेराव करेगी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कार्यालय पर भाकियू कार्यकर्ता की बैठक लेते निवर्तमान जिलाघ्यक्ष धीरज लाटियान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार अगस्त को भाकियू एसएसपी आफिस घेरेगी
मुजफ्फरनगर। टोल प्लाजा पर मोदी-योगी का प्रचार वाहन को वापस करने और वाहन कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने से भाकियू कार्यकर्ताओं में पुलिस के प्रति उबाल है। भाकियू की पूर्व कार्यकारिणी ने बुधवार को बैठक कर चार अगस्त को एसएसपी आफिस का घेराव करने की घोषणा की है।
छपार टोल प्लाजा पर रविवार को भाकियू नेताओं ने मोदी-योगी के प्रचार वाहन को लौटा दिया तथा पीएम मोदी के पोस्टर फाड़ कर वाहन के कर्मचारियों के साथ अभद्रता की थी। वाहन संचालक नितिन की ओर से मंगलवार को छपार थाने पर अज्ञात भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिसकी जानकारी मिलने पर भाकियू के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बुधवार को महावीर चौक स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
धीरज लाटियान ने बताया कि पहले खतौली में कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अब छपार में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के इशारे पर पुलिस चल रही है। थानों में सुनवाई नहीं हो रही है। इसी को लेकर चार अगस्त को एसएसपी ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
टोल प्लाजा से वाहन लौटाने की रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-दून हाईवे पर छपार टोल प्लाजा पर चल रहे धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम वहां पहुंचे भाजपा के प्रचार वाहन को वापस भेज दिया था। इस दौरान मोदी-योगी मुर्दाबाद के नारे लगाने के साथ ही वाहन चालक को जनपद के किसी गांव में वाहन लेकर न घुसने की चेतावनी दी गई थी। इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद से भाजपा नेताओं में इसे लेकर आक्रोश था। मंगलवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग को लेकर थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन किया था।
मामले में वाहन संचालक हरदोई निवासी नितिन कुमार द्वारा अज्ञात भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांगी थी। मंगलवार देर रात थाना पुलिस ने ट्रक मालिक नितिन की ओर से अज्ञात भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।