{"_id":"60d0e13c8ebc3e2da13b55a7","slug":"bku-tractor-journey-will-start-from-saharanpur-naresh-tikait-muzaffarnagar-news-mrt543851656","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर से शुरू होगी ट्रैक्टर यात्रा: नरेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर से शुरू होगी ट्रैक्टर यात्रा: नरेश टिकैत
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : सिसौली में पंचायत को संबोधित करते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सहारनपुर से शुरू होगी भाकियू की ट्रैक्टर यात्रा: नरेश टिकैत
भौराकलां/ मुजफ्फरनगर। सिसौली में सोमवार को भाकियू मुख्यालय पर हुई पंचायत में सहारनपुर से 24 जून से शुरू होने वाली किसान ट्रैक्टर यात्रा की तैयारी को लेकर रणनीति बनाई गई। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों की ट्रैक्टर यात्रा अनुशासन के साथ होगी। ट्रैक्टर यात्रा गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचकर समाप्त होगी।
सिसौली के किसान भवन में आयोजित पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सभी किसान संगठन किसानों की जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसान ताकतवर सरकार के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार किसानों को छेड़ने का नतीजा जानती है। सभी राज्यों के किसानों की अलग-अलग समस्याएं हैं। गन्ने की समस्या से सभी त्रस्त हैं। प्रदेशों में गन्ने के भाव में असमानता है।
नरेश टिकैत ने कहा कि बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। गरीब मजदूरों पर भी बिजली की दरों की मार पड़ी है। उत्तर प्रदेश के मुकाबले हरियाणा में बिजली के रेट कम हैं। उन्होंने कहा जीएसटी लागू करने के बाद भी दरों में असमानता नहीं होनी चाहिए। डीजल के रेट आसमान छू रहे हैं। 97 प्रतिशत किसान ट्रैक्टरों में डीजल इस्तेमाल कर खेती करते हैं। सरकार एक लीटर डीजल पर 40 से 45 रुपये टैक्स वसूल रही है। उन्होंने सरकार से किसानों को डीजल पर सब्सिडी देने की मांग की।
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा पुलिस ने लूट मचा रखी है। किसानों ने सरकार को बड़ी उम्मीदों के साथ चुना था। सरकार की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा के चुनाव हैं। सरकार को किसानों की ताकत दिख रही है। किसान मजबूती से लड़ाई लड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि 24 जून से सहारनपुर से शुरू होने वाली ट्रैक्टर यात्रा में जिले के किसान मंसूरपुर मे शामिल होंगे। सिवाया टोल प्लाजा पर रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह रवाना होकर आंदोलन स्थल गाजीपुर बॉर्डर पहुंचेंगे। सभी किसान ट्रैक्टरों पर झंडे लगाकर अनुशासन के साथ चलेंगे। किसानों के अनुशासन के कारण ही भाकियू लंबे समय से किसानों की लड़ाई लड़ रही है। पंचायत को युवा नेता गौरव टिकैत, भाकियू जिला अध्यक्ष धीरज लाटियान ने भी संबोधित किया। पंचायत की अध्यक्षता मास्टर मलखान सिंह, संचालन मास्टर ओमपाल सिंह ने किया। पंचायत में विशाल जागर, देवेंद्र मुखिया, ओमकार काला, अमित बालियान, चांदबीर सिंह, अंकित आदि मौजूद रहे।