{"_id":"62fa2412011a1a0700666c2e","slug":"bku-took-out-the-tiranga-railly-on-independence-day-leader-rakesh-tikait-leds","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day: भाकियू ने निकाली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्रैक्टर चला किया नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day: भाकियू ने निकाली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्रैक्टर चला किया नेतृत्व
Mon, 15 Aug 2022 04:16 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 15 Aug 2022 04:16 PM IST
सार
भाकियू बड़ी संख्या में किसानों के ट्रैक्टरों को जीआईसी मैदान पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रैक्टरों में तिरंगा झंडे लगे हुए थे। तिरंगा यात्रा में किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा लगाकर देशभक्ति के तरानों पर झूमते-गाते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
राकेश टिकैत की अगुआई में भाकियू ने निकाली तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश की आजादी की 76वीं वर्षगांठ के मौके पर मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता की अगुआई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने खुद ट्रैक्टर चलाकर रैली की अगुआई की।
विज्ञापन
भाकियू बड़ी संख्या में किसानों के ट्रैक्टरों को जीआईसी मैदान पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रैक्टरों में तिरंगा झंडे लगे हुए थे। तिरंगा यात्रा में किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा लगाकर देशभक्ति के तरानों पर झूमते-गाते नजर आ रहे थे। ये यात्रा जीआइसी मैदान से शुरू होकर महावीर चौक शिव चौक सहित शहर के मुख्य चौराहों से होते हुए वापस जीआईसी मैदान में ही पूर्ण हुई।
विज्ञापन
भाकियू नेता राकेश टिकैत खुद ट्रैक्टर चलाकर इस तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये शांतिपूर्ण तिरंगा मार्च है।