भाकियू तोमर करेगी थाने का घेराव
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। भाकियू तोमर के नेताओं ने प्रेसवार्ता कर पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जावेद बाबर फरीदी के प्रतिष्ठान पर भाकियू तोमर के नेताओं ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि कस्बे की गली मोहल्लों में खुली दुकानों पर नशे का सामान खुलेआम बेचा जा रहा है। पुलिस से शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने नशे के धंधे पर अंकुश नहीं लगाया तो भाकियू तोमर पांच दिन बाद थाने का घेराव करेगी। मौके पर अजय त्यागी, समीर अहमद, शमशाद अहमद, आशीष शर्मा, विशाल त्यागी, प्रदीप वर्मा मौजूद रहे।