{"_id":"608c4fc98ebc3ee1c00155ef","slug":"bku-tomar-sent-memorandum-to-chief-minister-muzaffarnagar-news-mrt536631587","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू तोमर ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू तोमर ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनसमस्याओं को लेकर भाकियू तोमर ने डीएम दफ्तर पर जाकर मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति के ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कोविड के चलते मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन और उपचार दिलवाने की मांग की गई।
ज्ञापन में अवगत कराया गया कि जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में ऑक्सीजन उपलब्ध है, मगर मरीजों को ऑक्सीजन नहीं दी जा रही है। कोरोना जांच के लिए रैपिड एंटीजन किट भी नहीं है, जिससे जांच में परेशानी हो रही है। डॉक्टरों के लिए पीपीई किट भी कम है। ज्ञापन में कहा गया कि कोरोना के कारण मरने वाले मरीजों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में राज्य सरकार 10 लाख रुपये और 25 लाख का मुआवजा केंद्र सरकार की ओर से दिया जाए। जनपद में केवल कोरोना के मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है। दूसरी बीमारी से पीड़ित मरीज को भर्ती नहीं किया जा रहा। उन्हें भी भर्ती कराने की सुविधा मिलनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राममेहर तोमर, फौजी, आशु चौधरी, खालिद, निखिल चौधरी, सुमित चौधरी आदि शामिल रहे।