{"_id":"5df7d70f8ebc3e87d53c385f","slug":"bku-tomar-s-meeting-in-village-yahiyapur-khatauli-news-mrt4591157101","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू तोमर का 19 जनवरी को तहसील में धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू तोमर का 19 जनवरी को तहसील में धरना प्रदर्शन
खतौली के गांव याहियापुर में भाकियू तोमर की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।
- फोटो : KHATAULI
Link Copied
भाकियू तोमर करेगी 19 जनवरी को तहसील में धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
खतौली। भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ताओं की बैठक में किसानों से ट्यूबवेल के बिजली बिलों को लेकर विद्युत विभाग द्वारा उत्पीड़न करने के विरोध में 19 जनवरी को तहसील में धरना प्रदर्शन कर करने का एलान किया है।
गांव याहियापुर में आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव नाहर सिंह सैनी ने कहा कि पिछली सभी सरकारों ने किसानों की ट्यूबवेल के बिजली के बिल विलंब से जमा करने पर सरचार्ज माफ किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने बिजली के बिल बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ दी है और सरचार्ज भी माफ नहीं किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी रणवीर सिंह ने कहा कि तहसीलों में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। हिस्सा प्रमाण पत्र बनाने के लिए 300 रुपये किसानों से वसूले जा रहे हैं। गांव सैदीपुर राजू के किसान कर्मसिंह सैनी ने बताया कि उसका ट्यूबवेल का पांच हार्स पावर का कनेक्शन है और वह कई सालों से बिल भी देता आ रहा था, लेकिन अब जेई खतौली ने साढ़े सात हार्स पावर का बिजली का बिल बनाकर भेज दिया है। बैठक में वक्ताओं ने निर्णय लिया कि किसानों के बिजली के बिलों की बढ़ोत्तरी के विरोध में 19 जनवरी को तहसील में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष मोनू कुमार, प्रदेश सचिव चंद्रपाल, जिला सचिव सूरज चंद, मामचंद सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।