{"_id":"6304b8116fd7fc27122084e1","slug":"bku-spokesperson-dharmendra-malik-appeals-to-pm-modi-ajay-teni-should-be-thrown-out-of-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की बड़ी मांग: धर्मेंद्र मलिक बोले- अजय टेनी को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाएं पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की बड़ी मांग: धर्मेंद्र मलिक बोले- अजय टेनी को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाएं पीएम मोदी
Tue, 23 Aug 2022 04:54 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 23 Aug 2022 04:54 PM IST
सार
भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ी मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी से मांग की है कि मंत्री अजय टेनी को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जाएं।
विज्ञापन
भाकियू नेता धर्मेंद्र मलिक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि किसानों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले अजय टेनी को प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाएं। संगठन किसान कौम के लिए कहे गए शब्दों की निंदा करता है।
विज्ञापन
मलिक ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि किसान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टेनी की टिप्पणी से ही पूर्व में लखीमपुर कांड हुआ था, जिसमें पांच किसान शहीद हो गए थे। किसान इस शहादत से विचलित नहीं है। किसान आरपार के संघर्ष के लिए तैयार है, लेकिन किसान कानून के दायरे में अपनी बात कह रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जैसे पद पर रहकर टेनी किसानों को कानून तोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फिर सनसनीखेज वारदात: मेरठ के जंगेठी गांव में धारदार हथियार से काटी युवक की गर्दन, खेत में पड़ी मिली लाश
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को चाहिए कि देश के किसानों का अपमान करने वाले मंत्री अजय टेनी को तुरंत मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाकर किसानों में सरकार का विश्वास कायम करें। यह लड़ाई किसान बनाम केंद्र सरकार नहीं, बल्कि यह लड़ाई किसान बनाम अजय टेनी है।