{"_id":"60fdae788ebc3e58571bee80","slug":"bku-s-picketing-continued-for-the-62nd-consecutive-day-at-the-toll-plaza-muzaffarnagar-news-mrt5490188151","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर लगातार 62वें दिन जारी रहा भाकियू का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा पर लगातार 62वें दिन जारी रहा भाकियू का धरना
विज्ञापन
रोहाना टोल प्लाजा पर अनिश्चित कालीन धरना देते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल प्लाजा पर लगातार 62वें दिन जारी रहा भाकियू का धरना
छपार/रोहाना (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून हाईवे के छपार टोल प्लाजा पर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना लगातार 62वें दिन भी जारी रहा। भाकियू कार्यकर्ता मांगेराम त्यागी ने कहा कि खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा बन गया है। प्रतिदिन किसान कर्ज में डूब रहा है। वहीं, रोहाना टोल प्लाजा पर रविवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि यंत्र धरनास्थल पर खड़े कर दिए।
रविवार को कृषि कानूनों के विरोध में छपार टोल प्लाजा पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए भाकियू कार्यकर्ता मांगेराम त्यागी ने कहा कि खेती में हो रहे नुकसान के चलते किसान दूध बेचकर घर का खर्च चला रहे हैं। हालांकि बाजार में उपलब्ध केमिकल युक्त दूध, मावा, मक्खन व पनीर ने शुद्ध दूध की हालत खराब कर दी है। इसके चलते किसान प्रतिदिन कर्ज में डूब रहा है और वह चाहकर भी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा व रहन-सहन नहीं दे पा रहा है। व्यापारियों द्वारा जल दोहन करके एक बोतल पानी 25 रुपये और गाय का शुद्ध दूध 22 रुपये लीटर बिक रहा है। खाद्य विभाग की मिलीभगत से केमिकल युक्त दूध व उससे बने उत्पाद भी बाजार में खुलेआम बिक रहे हैं। इस दौरान सुनील त्यागी, बिरेंद्र ठाकुर, काका अमित त्यागी, ओमपाल, मनोज त्यागी, तोसीन त्यागी, इमरान, अलीजान, फरमान, बबलू त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उधर, सहारनपुर स्टेट हाईवे पर स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर रविवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरनास्थल पर अपने कृषि यंत्र खड़े कर दिए। कुशलवीर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता रविवार को अपने कृषि यंत्रों के साथ लेकर टोल प्लाजा पर चल रहे धरने पर पहुंचे। कुशलवीर सिंह ने कहा कि किसान से दूध कंपनियों द्वारा खरीदे जा रहे दूध के दाम किसान को नहीं मिल पा रहे हैं, जबकि कंपनी 60 रुपये लीटर से अधिक कीमत में दूध बेच रही हैं। वहीं, किसान का दूध 25 से 30 रुपये लीटर तक खरीदा जा रहा है। इस मौके पर आदेश बाबा, पंकज भगत, प्रदीप राणा, आशीष त्यागी, मोहित, धीरेंद्र चौधरी, भाई आलम, आस मोहम्मद, समद और अमित त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।