फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU: Rakesh Tikait said that strategy on farmers movement will decided in Sisauli on 17th February

भाकियू का आगे का क्या प्लान? : टिकैत बोले- किसान आंदोलन पर 17 फरवरी को सिसौली पंचायत में तय होगी रणनीति

Wed, 14 Feb 2024 07:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Feb 2024 07:42 PM IST
सार

Kisan Andolan : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) आगे की रणनीति के लिए 17 फरवरी को सिसौली में पंचायत करेगा। इस पंचायत में किसान आंदोलन को लेकर भी रणनीति तय होगी।

विज्ञापन
BKU: Rakesh Tikait said that strategy on farmers movement will decided in Sisauli on 17th February
राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि देश के वर्तमान हालात और किसानों की समस्याओं पर 17 फरवरी को सिसौली में मंथन किया जाएगा। किसान भवन पर भाकियू की मासिक पंचायत होगी, जिसमें भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन


बताया गया कि पंचायत में आसपास के राज्यों के किसान प्रतिनिधि शामिल होंगे और किसान आंदोलन पर भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलनकारी किसानों पर हो रहे जुल्म पर भी किसानों के बीच पहुंचकर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी को किसान लॉकडाउन के जरिए भारत बंद का आह्वान संयुक्त किसान मोर्चा ने किया है। किसानों से आह्वान किया गया है कि एक दिन अपने खेत में काम न करें। शांतिपूर्ण तरीके से अपने घर रहें और गांधीवादी तरीके से सरकार के सामने विरोध प्रकट करें। सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

इसके बाद 17 फरवरी को मासिक पंचायत किसान भवन पर बुलाई गई है। इसमें संगठन के हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे। किसानों के वर्तमान हालात पर भी मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन

उधर, भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि किसानों पर हो रहे जुल्म पर विचार विमर्श भी पंचायत में किया जाएगा।

नरेश टिकैत बोले- किसानों का फैसला नहीं करा पाए तो जयंत को होगा नुकसान
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह भाजपा के साथ ही हैं, अब उन्हें किसानों का फैसला करा देना चाहिए। अगर वह किसानों का फैसला नहीं करा पाए तो नुकसान होगा। सरकार भी समझ लें कि सिर्फ भारत रत्न देने से काम नहीं चलेगा, अन्नदाता की समस्याओं का समाधान करना होगा।

यह भी पढ़ें: UP: किसान आंदोलन का वेस्ट यूपी में असर, ट्रेन हुई रद्द, पुलिस प्रशासन अलर्ट, दिल्ली की सीमा पर नाकेबंदी जारी

पंजाब में चल रहे घटनाक्रम पर बुधवार को पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि जयंत सिंह भाजपा के साथ गए थे। अब उन्हें देश के किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए आगे आना चाहिए। अगर वह समाधान नहीं करा पाए तो बात उल्टी भी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को किसान लॉकडाउन है।

यह भी पढ़ें: UP: नरेश टिकैत बोले- किसानों का फैसला नहीं करा पाए तो जयंत को होगा नुकसान, 16 को देश में किसान लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed