फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: BKU President Chaudhary Naresh Tikait in village Sarnavali of Gathwala Khap

हुंकार: मुजफ्फरनगर की महापंचायत को चौधरी नरेश टिकैत ने बताया धर्मयुद्ध, बोले- जुटेंगे कई राज्यों के किसान

Tue, 24 Aug 2021 04:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 24 Aug 2021 04:56 PM IST
सार

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि देश के सभी किसान संगठनों के आह्वान पर पांच सितंबर को महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के किसान की आन-बान-शान के लिए महापंचायत रखी गई है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: BKU President Chaudhary Naresh Tikait in village Sarnavali of Gathwala Khap
चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में गठवाला खाप के गांव सरनावली में आयोजित पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जीआईसी में पांच सितंबर को महापंचायत रखी गई है। यह महापंचायत नहीं देश के किसानों का धर्मयुद्ध है। इस धर्मयुद्ध में हिस्सा न लेने वाले का इतिहास खराब हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आपको केवल भीड़ को संभालने और उसमें आए लोगों का आदर सत्कार करने की आवश्यकता है। पूरे देश का किसान महापंचायत में किसान आंदोलन का इतिहास बदल देगा। पंचायत में गठवाला खाप के पांच थांबेदारों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया। थांबेदारों ने कहा कि किसानों के इस धर्मयुद्ध में वे खाप के बाबा को भी अपने साथ ले आएंगे।

विज्ञापन


गठवाला खाप के गांव सरनावली में गठवाला खाप की पंचायत का आयोजन हुआ। पंचायत में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि देश के सभी किसान संगठनों के आह्वान पर पांच सितंबर को महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के किसान की आन-बान-शान के लिए महापंचायत रखी गई है। इस महापंचायत में जाने से मना करने वाले का इतिहास खराब हो जाएगा। जिसको नहीं जाना है वह अपने घर चुपचाप बैठ जाए। अखबारों में ब्यान देने से यह धर्मयुद्ध नहीं टलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गठवाला खाप ने हमेशा सभी किसान आंदोलन और किसानों की समस्याओं को लेकर कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम किया है। इस खाप के लोग बहुत बहादुर हैं। वे कायर कभी नहीं हो सकते। नए कृषि कानून लागू होने से पूरे देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। धरती किसान की माता और किसान की पहचान है। यह चली गई तो सब कुछ चला जाएगा। किसान की भावी पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी। देश के किसान की समस्या के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर देश के सभी किसान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नौ महीने से आंदोलन कर रहे हैं। इस सरकार को किसानों की आवाज आज तक सुनाई नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फुगाना गांव के थांबेदार वीरसैन मलिक ने कहा कि हमारी पहचान खाप के लोगों से है। हम उनसे हैं वे हमसे नहीं। खाप के लोगों की मर्जी के बिना हमें कोई निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। लांक गांव के थांबेदार चौ. रविंद्र सिंह व बहावड़ी के बाबा श्याम सिंह ने कहा कि हम किसी के दबाव में कोई निर्णय नहीं लेंगे। खाप व किसान को किसी भी कीमत पर बंटने नहीं दिया जाएगा।

पुरा महादेव से आए आजाद मलिक ने कहा कि किसान आंदोलन में गठवाला खाप का विशेष सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि वे अपने बाबा को भी मना लेंगे। देश के किसानों के साथ गठवाला खाप भी शामिल रहेगी। पंचायत में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. तरसपाल मलिक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, धर्मेंद्र मलिक, चौ. प्रवीण बालियान, चौ. थामसिंह व चौ. मुकेश मलिक ने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed