{"_id":"6015a9d18ebc3e08b04aa6d5","slug":"bku-president-announced-delhi-cooch-muzaffarnagar-news-mrt522993447","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू अध्यक्ष टिकैत ने किया दिल्ली कूच का एलान, जोश के साथ कार्यकर्ता रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू अध्यक्ष टिकैत ने किया दिल्ली कूच का एलान, जोश के साथ कार्यकर्ता रवाना
Sun, 31 Jan 2021 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
राकेश टिकैत
- फोटो : पीटीआई
गाजीपुर बॉर्डर पर किए जा रहे किसान आंदोलन को बल देने के लिए भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों से दिल्ली कूच करने का एलान किया है। इसके साथ ही जनपद में कई स्थानों से भाकियू कार्यकर्ता और किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए। किसानों ने भी आंदोलन को मजबूत करने की ठान ली है। जीआईसी के मैदान में हुई महापंचायत के बाद किसानों में आंदोलन को लेकर फिर से जोश भर गया है।
विज्ञापन
गाजीपुर बार्डर पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ हुए घटनाक्रम से किसान आंदोलन को संजीवन मिल गई है। जीआईसी के मैदान में हुई महापंचायत में उमड़ी भीड़ ने भी आंदोलन को मजबूती दी है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने महापंचायत में भी किसानों से गाजीपुर आंदोलन में लगातार भागीदारी करने का आह्वान किया। शनिवार को उन्होंने किसानों से दिल्ली कूच करने का एलान किया। इसके बाद जनपद में कई स्थानों से किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
प्रतिदिन जाएंगे किसान
महापंचायत के बाद किसानों में गाजीपुर बार्डर के लिए एक अलग ही उत्साह है। शनिवार को दोपहर सिसौली से एक ट्रैक्टर और तीन गाड़ी का एक जत्था गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुआ है। यहां से करीब पचास किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। गाजीपुर जाने वालों में विशाल बालियान, अंकुर बालियान, बिरजेश बालियान, भूपाल, कुलदीप, अनंगपाल आदि शामिल रहे। शाहपुर के गांव काकड़ा, रसूलपुर जाटान , सोरम, गोयला, बसीकलां आदि गांवों से काफी किसान गाजीपुर बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए गए। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र बालियान और ब्लॉक अध्यक्ष विपिन बालियान ने बताया कि क्षेत्र से रविवार को भी क्षेत्र कि किसान दिल्ली में किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे भाकियू के आंदोलन में शामिल होने के लिए मंसूरपुर क्षेत्र से भाकियू कार्यकर्ता रवाना हुए। भाकियू प्रदेश सचिव चांदवीर बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंसूरपुर में पहले भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की फिर गाड़ियों में गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। कहा कि जब तक केंद्र सरकार तीनों कानूनों को वापस लेने की घोषणा नहीं करती तब तक आंदोलन पूरे जोरों से चलता रहेगा। गाजीपुर जाने वालों में चांदवीर सिंह बालियान, मंसूरपुर भाकियू अध्यक्ष संजीव राठी, पप्पू सोंटा, कुलवीर प्रधान, अमित राठी, भारतवीर, पिंटू आदि शामिल रहे।
हम किसानों के साथ हैं
गाजीपुर में चल रहे किसान आंदोलन में शनिवार को क्षेत्र से भाकियू के मंडल महासचिव नवीन राठी और लोकदल के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में किसान रवाना हुए। नवीन राठी ने कहा कि हम लोग किसानों के साथ हैं। जब तक आंदोलन चलेगा तब तक आंदोलन में हर संभव सहयोग किया जाएगा। दिल्ली जाने वालों में धर्मेंद्र राठी, मनीष प्रधान, अंकित राठी ,मोनू पंवार, संजय त्यागी, हैप्पी, बादल मलिक, सुखपाल सिंह ,राहुल राठी, सुरेंद्र राठी, बिजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

सिसौली से गाजीपुर बॉर्डर के लिए किसानों का जत्था हुआ रवाना।- फोटो : MUZAFFARNAGAR