फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bku Panchayat in police station

भाकियू की बढ़ते अपराधों के विरोध में महापंचायत, थाना घेरा

Thu, 01 Jun 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 01 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bku Panchayat  in  police station
पंचायत को संबोधित करते भाकियू नेता। - फोटो : अमर उजाला
भाकियू ने क्षेत्र में बढ़ते अपराधों के विरोध में महापंचायत की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया तथा अपराधों की रोकथाम की मांग को लेकर धरना देकर बैठ गए। धरने की सूचना पर एसडीएम व सीओ थाने में पहुंचे। अधिकारियों ने अपराधों पर अंकुश लगाने तथा वारदातों का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम कनी सिंह व सीओ सूक्ष्म प्रकाश को सौंपा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

     
भाकियू के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल फौजी के नेतृत्व मेें पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने एक होटल के परिसर में महापंचायत प्रारंभ की। कार्यकर्ताओं की महापंचायत करीब एक घंटा चली। इसके बाद कार्यकर्ता एकत्र होकर थाने में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा खड़ा कर दिया और धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी ने कहा कि मंसूरपुर क्षेत्र में लूट, डकैती, हत्या, चोरी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोग पूरी तरह से भयभीत हैं।  सूचना मिलने पर एसडीएम कनी सिंह व सीओ सूक्ष्म प्रकाश थाने में धरने के बीच पहुंचे। अधिकारियों ने अपराधों पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम व सीओ को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में आंदोलन के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमों को तुरंत वापस लेने की मांग की गई। अध्यक्षता सतपाल और संचालन विकास बालियान ने किया। धरने पर भाकियू के मंसूरपुर अध्यक्ष संजीव राठी, जानसठ ब्लाक अध्यक्ष बिट्टू ठाकुर, राजीव फौजी, इंद्र भगत जी, अनुज पहलवान, आनंद डायरेक्टर, सोमपाल, बिजेंद्र, कुलवीर प्रधान, अशोक राठी, जाकिर मकसूदाबाद प्रधान, लक्ष्मण सिंह, पंकज राठी, सुबोध प्रधान, जगपाल जोहरा, कासिम, इमरान प्रधान, पप्पू राठी आदि मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed