फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU leaders sent back the campaign vehicle of Modi-Yogi

भाकियू नेताओं ने मोदी-योगी के प्रचार वाहन को वापस भेजा

Tue, 27 Jul 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
BKU leaders sent back the campaign vehicle of Modi-Yogi
भाकियू नेताओं ने मोदी-योगी के प्रचार वाहन को वापस भेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/ छपार। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे के छपार टोल प्लाजा पर भाकियू के धरने के पास मोदी-योगी का प्रचार कर रहे वाहन को भाकियू नेताओं ने वापस भेज दिया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार वाहन के चालक ने भी मोदी-योगी मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने उसे किसी गांव में न घुसने की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि जब केंद्र सरकार उन्हें दिल्ली में घुसने की इजाजत नहीं दे रही, तो वर्ष 2022 और 2024 के चुनाव में हम भी भाजपा का प्रचार करने वालों को गांव में घुसने नहीं देंगे।

नेशनल हाईवे पर छपार टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ता बीते दो माह से धरना दे रहे हैं। रविवार शाम करीब सात बजे उत्तर प्रदेश स्मार्ट प्रदेश का प्रचार करते हुए एक बस वहां आई। चालक और बाइक सवार तीन युवकों ने प्रचार वाहन बस को धरने के पास खड़ा किया और मोदी-योगी का प्रचार करने लगा। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी समेत अन्य भाकियू नेताओं ने विरोध किया, जिसे देख कर बाइक सवार फरार हो गए। मांगेराम त्यागी ने बस चालक को नीचे उतार लिया। यहां धरने पर प्रचार का विरोध किया। कहा कि प्रचार किया तो बंधक बना लेंगे। जनपद के किसी भी गांव में यह प्रचार वाहन दिखाई नहीं देना चाहिए। इस पर सहारनपुर निवासी चालक ने इसके लिए माफी मांगी। भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ चालक ने भी मोदी-योगी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रचार वाहन को वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed