{"_id":"631b82b1238c3a5e0d27ab67","slug":"bku-leader-s-missing-father-found-tied-in-the-field-muzaffarnagar-news-mrt604582734","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू नेता के लापता पिता खेत में बंधे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू नेता के लापता पिता खेत में बंधे मिले
विज्ञापन

पुरकाजी। दो दिन से लापता भाकियू नेता के पिता पास के ही खेत में मिले। तीन बदमाशों ने उन्हें तमंचों के बल पर अपहरण कर खेत में बैठाया था। किसान के हाथ पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव रंडावली निवासी भाकियू तोमर युवा के प्रदेश प्रभारी मास्टर मनीष गुर्जर के पिता महीपाल गुर्जर (56 ) बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे साइकिल से गांव के पास ही खेत पर नलकूप बंद करने गए थे। वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। तलाश करने पर उनकी साइकिल पड़ी मिली। पुलिस ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। शुक्रवार सुबह गांव धमात निवासी शुभम गुर्जर अपने कुत्ते के साथ खेत पर गया था। कुत्ते के भौंकने पर शुभम खेत के नजदीक गया तो महीपाल ने उसे आवाज दी। यह जानकारी शुभम ने अपने चचेरे भाई ग्राम प्रधान सचिन गुर्जर को दी। वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। सचिन गुर्जर ने बताया कि महीपाल खेत में हाथ पैर बंधी हालत में थे। उन्हें बंधन मुक्त कर पुलिस व उनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद उनके बयान दर्ज किए। मनीष ने बताया कि उनके पिता का कहना है कि तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर अपहरण कर खेत में हाथ पैर बांधकर व मुंह में कपड़ा ठूंस कर बैठाया था। दो लोग चले गए थे, तीसरा बदमाश उनके पास रहता था। वह शुक्रवार सवेरे करीब पांच बजे कहीं पर चला गया तो उन्होंने अपने मुंह में ठूंसा कपड़ा निकाल दिया था। सीओ सदर यतेंद्र नागर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।