{"_id":"60ca3f338ebc3e2ee55f1d3d","slug":"bku-expressed-anger-over-non-payment-of-dues-muzaffarnagar-news-mrt5430588179","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने बकाया भुगतान नहीं होने पर आक्रोश जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने बकाया भुगतान नहीं होने पर आक्रोश जताया
विज्ञापन

छपार/रोहाना (मुजफ्फरनगर)। कृषि कानूनों के विरोध में जनपद के छपार व रोहाना टोल प्लाजा पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के 22वें दिन भाकियू ने बकाया गन्ना भुगतान और ट्यूबवेल पर हो रहीं चोरियों पर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने दोनों मुद्दों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
दिल्ली-दून हाईवे स्थित छपार टोल प्लाजा पर कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना लगातार 22वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को धरने को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि पहले तो गन्ना मिलें ही किसानों के गन्ने का भुगतान लेटलतीफी से करती हैं। इसके बाद मिलों द्वारा समितियों के खाते में भेजे जाने वाला भुगतान देने में समितियां दो-तीन सप्ताह तक का समय लगा देती हैं। इससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उन पर देनदारियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने गन्ने का भुगतान अगले ही दिन कराए जाने की मांग की। धरने पर हरभजन सिंह, महल सिंह, जसबीर, नरेश त्यागी, रामकुमार त्यागी, राशिद, दानिश व इकबाल आदि भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उधर, सहारनपुर स्टेट हाईवे स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर चल रहे धरने के 22वें दिन भाकियू के चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष कुशलवीर सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में ट्यूबवेल पर हो रहीं चोरियों पर आक्रोश जताया। उन्होंने किसानों के प्रति बढ़ते अपराधों पर अंकुश नहीं लगने पर धरनास्थल पर ही पक्के घरों का निर्माण करने और आंदोलन करने की चेतावनी दी। तहसील सचिव राजू पीनना, मोहित त्यागी, कंवरपाल चौधरी, ऋषिपाल ठाकुर, दुष्यंत त्यागी, ईश्वर राणा, सुनील त्यागी, सोनू धीमान, यशवीर सिंह, आदेश बाबा और बबलू त्यागी आदि मौजूद रहे।