फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU divisional in-charge reviewed the Mahapanchayat

भाकियू मंडल प्रभारी ने महापंचायत की समीक्षा की

Tue, 03 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
BKU divisional in-charge reviewed the Mahapanchayat
महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पर बैठक करते कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू मंडल प्रभारी ने महापंचायत की समीक्षा की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन कार्यालय पर हुई बैठक में संयुक्त मोर्चा की महापंचायत को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। समीक्षा बैठक में हाईकमान द्वारा मंडल स्तर पर बनाए गए सहारनपुर मंडल के प्रभारी के रूप में भंवर सिंह गुर्जर और डॉक्टर नौसिंह मुरादाबाद समीक्षा मीटिंग में पहुंचे। इन्होंने पांच सितंबर की महापंचायत का जायजा लिया। साथ ही भाकियू नेताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी।
पूर्व जिला अध्यक्ष धीरज लाटियान ने पूरी मीटिंग और मंडल प्रभारियों को आश्वस्त किया कि महापंचायत में जनपद मुजफ्फरनगर मेजबान है। खाने पीने की व्यवस्था दूर से आने वाले किसानों के ठहरने की व्यवस्था, मंच व्यवस्था और अन्य सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी हम निभाएंगे। धीरज ने कहा कि उसकी तैयारी के लिए जनपद में हम गांव दर गांव जाएंगे और किसानों को महापंचायत में पहुंचकर खाने पीने की व्यवस्था के लिए भंडारे आदि के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर का प्रत्येक किसान वॉलिंटियर का काम करेगा। मुख्य रूप से पुरकाजी ब्लॉक से मांगेराम त्यागी, नवीन राठी, मनीष प्रधान, शाहपुर ब्लॉक से विजेंद्र बालियान, नीरज पहलवान, अक्षु त्यागी, जानसठ ब्लॉक से सेंसरपाल, सुभाष मास्टर, मेहकार सिंह, मोरना ब्लॉक से विकास चौधरी, योगेश शर्मा, चरथावल ब्लॉक से दानिश, संजय त्यागी, बघरा ब्लॉक से अमरजीत तोमर व रविंद्र पवार राजू पीनना, बुढाना ब्लॉक से पिंटू बालियान, खतौली ब्लॉक से विदेश मोतला, राकेश चौधरी, रोशन पंडित, महानगर से शाहिद आलम, एहसान त्यागी, राहुल मलिक, सदर ब्लॉक से सुबोध काकरान, अमित जड़ौदा आदि मुख्य रूप से बैठक में मौजूद रहे। मीटिंग की अध्यक्षता भारतवीर आर्य ने की और संचालन योगेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed