बुढ़ाना। चोरी के मामले में गलत नामजदगी को लेकर भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने परासौली पुलिस चौकी पर धरना दिया। भाकियू अराजनैतिक के दर्जनों कार्यकर्ता बुधवार को परासौली पुलिस चौकी पर पहुंचे। चोरी के एक मामले में गलत नामजदगी को लेकर धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर सुधीर पंवार ने बताया कि गांव परासौली निवासी पवन की बकरी चोरी हो गई थी। चोरी के मामले में परासौली पुलिस ने कुछ ग्रामीणों के दबाव में आकर राजपुर-गढी निवासी सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
धरना स्थल पर भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने नामजदगी को गलत बताया। कहा कि पुलिस जांच कर कार्रवाई करे। चोरी के मामले में निर्दाेष को जेल नही जाने दिया जाएगा। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। इस मौके पर अमित सिंह, कपिल ठाकुर, प्रवीण पंवार, सावेज, उस्मान, मौजूद रहे।