{"_id":"61b79570a0397219993808ad","slug":"bjp-workers-worship-at-religious-places-muzaffarnagar-news-mrt5689139155","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने धर्मस्थलों पर की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने धर्मस्थलों पर की पूजा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के एसडी कालेज मार्किट में काशी से प्रधानमंत्री का लाइव देखते राज्यमंत्री कपिलदेव व ?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी पहुंचे, तो जिले में भाजपा नेताओं ने भी धर्मस्थलों पर पूजा-अर्चना की। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिव चौक पर जलाभिषेक किया। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने खरड़ के ऐतिहासिक मंदिर में पूूजा अर्चना की।
राज्य मंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम की सूरत बदल गई है। अब गंगा किनारे वाराणसी के पुराने घाटों से सीधे बाबा विश्वनाथ तक पहुंचा जा सकेगा। उन्होंने व्यापारियों के साथ सीएम योगी और पीएम मोदी के संबोधन को सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल, संजय गर्ग, मंडल अध्यक्ष रोहित तायल, कपिल त्यागी, एसडी मार्केट के अध्यक्ष अनिल नामदेव, राकेश कंसल, रमेश खुराना, अजय सिंघल, संजय मित्तल आदि उपस्थित रहे।
गंगनहर स्थित शिवालय पर किया जलाभिषेक
खतौली। गंगनहर स्थित शिवालय पर मंडल अध्यक्ष अमित जैन व मंडल के पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जलाभिषेक किया गया। पूर्व जिलामंत्री मदन छाबड़ा ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री द्वारा काशी विश्वनाथ धाम का भव्य लोकार्पण का एक बड़ा समारोह आयोजित किया गया है। जिससे काशी में जाने वाले श्रद्धालुओं को बहुत सुविधा और भव्य दर्शन के प्राप्ति होगी। मौके पर मंडल अध्यक्ष अमित जैन, मदन छाबड़ा, अनुज सहरावत, राकेश प्रजापति, मोहित जैन, अमित त्यागी, सुरेंद्र उपाध्याय, अंकित वर्मा, रोहित मित्तल, आदेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
जलाभिषेक कर बांटा प्रसाद
भोपा। कस्बा के शीतला माता मंदिर में जिला पंचायत अध्यक्ष ने जलाभिषेक कर प्रसाद वितरण का कार्य संपन्न किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के लोकार्पण अवसर पर कार्यकर्ताओं को प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर प्रधानमंत्री का जहां संबोधन सुना और वहीं जलाभिषेक के साथ साथ प्रसाद वितरण भी किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने कहा कि हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर अनेक व्यवधानों के बाद भी अपना अस्तित्व सुरक्षित रख पाने में सफल रही है। मौके पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा, अंकित शर्मा, मंडल अध्यक्ष सतनाम सिंह, महामंत्री कुणाल वालिया, शिवराम सैनी, शिव कुमार कश्यप, अनुज प्रजापति, विजय राठी मौजूद रहे। संवाद