{"_id":"5eb6df788ebc3e902f36cf11","slug":"bjp-workers-praised-the-government-s-decision-muzaffarnagar-news-mrt4811069138","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने सरकार के फैसले को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने सरकार के फैसले को सराहा
विज्ञापन
भाजपाइयों ने सरकार के फैसले को सराहा
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय का भाजपाइयों और उद्यमियों ने स्वागत किया है। सीएम ने उद्यमियों को तीन वर्ष तक श्रम कानूनों से छूट प्रदान कर दी है।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक क्रियाकलापों एवं आर्थिक गतिविधियों को पुन: पटरी पर लाने के लिए सरकार के ये निर्णय बहुत अहम साबित होंगे। औद्योगिक निवेश के नए अवसर खोलने के लिए अध्यादेश के माध्यम से सभी कारखानों एवं विनिर्माण प्रतिष्ठानों, इकाइयों को प्रदेश में लागू श्रम अधिनियमों से तीन वर्ष के लिए छूट प्रदान की गई है। इस निर्णय के बाद उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन से चरमराए उद्योग, व्यापार जगत को खासी राहत मिलेगी। उद्योगों का संचालन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बृजेश दीक्षित ने कहा कि प्रदेश में 46 फलों और सब्जियों को मंडी अधिनियम की अधिसूचना से अलग कर दिया है। इस निर्णय के बाद प्रदेश में 46 प्रकार के फल और सब्जियां पर मंडी शुल्क नहीं लगेगा। उद्यमी कुशपुरी ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों की मजबूरियों को समझ रही है। विपरीत परिस्थितियों में लोग उद्योग चला रहे हैं। जान जोखिम में डालकर काम हो रहा है। ऐसे में सरकार का फैसला सराहनीय है