फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP workers played Holi in the winning procession of Kapil Dev

कपिल देव के विजयी जुलूस में भाजपाईयों ने खेली होली

Sun, 13 Mar 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
BJP workers played Holi in the winning procession of Kapil Dev
बुलडोजर पर सवार होकर नगर में रोड शो निकालते विधायक कपिलदेव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनरग। सदर सीट पर जीत के बाद भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल ने शहर में विजयी जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने फूलों से होली खेली और गुलाल उड़ाया। करीब पांच घंटे तक विभिन्न मार्गों पर जीत का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

विजयी जुलूस शहर के महावीर चौक से शुरू हुआ। सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खुले वाहन पर सवार हुए। कुछ देर के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भी पहुंचे और खुशी मनाई। लाला लाजपत राय चौक, कोर्ट रोड, सदर बाजार, जिला परिषद मार्केट, मोलाहेड़ी मार्केट होते हुए शिव चौक पहुंचे। यहां जमकर जश्न मनाया गया। भगवान शिव के दरबार में पूजा अर्चना की। इसके बाद जुलूस सराफा बाजार चौराहा, पुरानी घास मंडी, लोहिया बाजार पहुंचे। शहर में जगह-जगह व्यारियों ने स्वागत किया। भगत सिंह रोड पर महिलाओं ने टीका लगाया।
विज्ञापन

निशांक जैन, रामकुमार, प्रवीण कुमार, सरदार बेदी, राजेेश पाराशर, हरेंद्र पाल, कपिल त्यागी, पिंटू त्यागी, राहुल कुमार, अज्जू मदान, बिजेंद्र पाल, मनोज वर्मा, राजकुमार सिद्धार्थ, राजीव शर्मा, संजय गर्ग, कमलकांत, रेणू गर्ग, संजीव अरोरा, शरद शर्मा, पदम कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की जनता की जीत : कपिल देव
विजयी जुलूस के दौरान भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह शहर की जनता की जीत है। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति के हित में योजनाएं चलाई है, जिसकी बदौलत लोगों ने सरकार पर दोबारा भरोसा किया। लोगों के हित में कार्य जारी रहेंगे।

शहीद चौक से गुजरा जुलूस
विजयी जुलूस के दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा। भगत सिंह रोड से घास मंडी, लोहिया बाजार, शहीद चौक से होते हुए विजयी जुलूस मीनाक्षी चौक से गुजरा।
बुलडोजर बना आकर्षण का केंद्र
भाजपाइयों के जुलूस में बुलडोजर आकर्षण का केंद्र रहा। खुले वाहन में शहर विधायक सवार थे, जबकि उनके आगे बुलडोजर चल रहा था। इस पर कार्यकर्ता सवार हुए।

नगर में रोड शो के दौरान भगवा झंडा लहराते विधायक कपिलदेव।

नगर में रोड शो के दौरान भगवा झंडा लहराते विधायक कपिलदेव।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed