फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP workers celebrated Deep Utsav program

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप उत्सव कार्यक्रम मनाया

Sun, 23 Oct 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated Deep Utsav program
2-जानसठ में भाजपाईयों ने दीप उत्सव कार्यक्रम मनाया - फोटो : KHATAULI
जानसठ। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित दीप उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक विक्रम सैनी और जिपं अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल द्वारा दीप जलाकर किया। विधायक ने कहा कि यह भगवान श्रीराम का देश है। अयोध्या में आज इतने बड़े पैमाने पर दीप उत्सव मनाया जा रहा है। यह सब भाजपा के कारण ही संभव हो पाया है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन के दिशा निर्देशानुसार झंडा चौक और अमृत सरोवर पर दीप उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें रंगोली बनाई गई। विधायक और जिपं अध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीराम अयोध्या में विराजमान हो गए हैं, जिसके चलते हिंदू समाज हर दिन दिवाली बना रहा है। यह हिंदू समाज के लिए गौरव का दिन है कि भगवान श्रीराम की अयोध्या दीपों से जगमगा रही है।
विज्ञापन

संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी, समाजसेवी रजनीश सैनी उर्फ मोनी, सुरेंद्र बंसल, मुकेश शर्मा, अभिषेक गुप्ता, डॉ. बिजेंद्र, प्रधान राजू धीमान, रेखा प्रजापति, पंकज कश्यप, डॉक्टर सतीश, रोहित खत्री, बबलू सैनी, सुशील सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed