{"_id":"6705aab75c13fea62d0f8534","slug":"bjp-workers-celebrate-victory-in-haryana-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-131655-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हरियाणा में जीत पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हरियाणा में जीत पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने शिव चौक पर खुशी मनाई। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की बड़ी जीत हुई है। हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए अग्रसर है। उधर, दिनभर लोगों की निगाह हरियाणा चुनाव के नतीजों पर लगी रही।
शिव चौक पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी नेताओं ने जनता के बीच जो झूठ बोला था। वह खुल गया है। विरोधियों के हौसले पस्त हो गए हैं। हरियाणा की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है। सरकार स्थानीय किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर है। विपक्षी लोगों ने भ्रम फैलाया था कि भाजपा संविधान बदलेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। जनता ने भारी बहुमत देकर हरियाणा में साबित कर दिया कि वह किसी विपक्षी दल के बहकावे में नहीं आई। इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, जगदीश पांचाल, श्याम सिंह सैनी, दिनेश खटीक आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- 0
विज्ञापन
हरियाणा में जीत पर छोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
चरथावल। हरियाणा विधान सभा चुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पटाखे छोड़े और मिठाई बांटी। मंडल अध्यक्ष भोपाल पाल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक बन गई है। विपक्षी दल अति उत्साह में थे। तमाम रणनीतिकारों के अंदाजे और एग्जिट पोल धराशाई हो गए। संदीप कंसल, अजय वर्मा, राधे लाल, अनुज त्यागी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सर, राकेश टिकैत का बयान इसी के साथ लगा लें