फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP will contest district panchayat elections in all wards

भाजपा सभी वार्डो पर लड़ेगी जिला पंचायत चुनाव

Thu, 31 Dec 2020 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
BJP will contest district panchayat elections in all wards
गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेते जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपा सभी वार्डों में लड़ेगी जिला पंचायत चुनाव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा जिले में सभी वार्डों पर जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि पार्टी की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी योजना है। कार्यकर्ताओं को ही इस चुनाव में आगे बढ़ाया जाएगा।
गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और वार्ड अध्यक्षों को बुलाया गया। जिलाध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि पार्टी जिले के सभी 43 वार्डों में चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ताओं को इस चुनाव में जीजान से जुटना है और जीत का इतिहास बनाना है। आगामी रणनीति के तहत सभी ब्लाक संयोजकों को तीन जनवरी तक सभी वार्डों में प्रवास करना है। अधिक से अधिक नए वोट बनवाने पर फोकस किया जाएगा। तीन से छह जनवरी के बीच कानून मंत्री ब्रिजेश पाठक और प्रदेश मंत्री संजय राय, क्षेत्रीय मंत्री हरीश ठाकुर का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी के साथ सात से 17 जनवरी के बीच प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल का कार्यक्रम होगा। नईमंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर को घोषित किया गया। अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर तीन जनवरी को सभी खंडों पर बैठक होगी।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी के पुत्र विनीत त्यागी के निधन और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर प्रजापति के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। संचालन जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि ने किया। बैठक में चुनाव प्रभारी यशपाल पंवार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ पुरुषोत्तम गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, वीरपाल निर्वाल, राजकुमार सहरावत, महेशो चौधरी, राजीव गर्ग, अचिंत मित्तल, वैभव त्यागी, संजय अग्रवाल, सुरेश तितौरिया, मछेंद्र, विजय सैनी, सुषमा पुंडीर, विनीत कात्यान, बिजेंद्र पाल, रोहताश पाल, नितिन मलिक, राजीव गुर्जर, अमित चौधरी, सचिन सिंघल, देशबंधु तोमर, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल वर्मा बने जिलाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। सपा व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा को और नगर अध्यक्ष पंकज जैन को बनाया गया है। व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक संजय गर्ग ने पदाधिकारियों की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed