{"_id":"601168df8ebc3e544b54fa62","slug":"bjp-state-president-swatantradev-says-that-the-communist-party-is-behind-the-violence-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव बोले- दिल्ली में हिंसा के पीछे कम्युनिस्ट पार्टी का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव बोले- दिल्ली में हिंसा के पीछे कम्युनिस्ट पार्टी का हाथ
Wed, 27 Jan 2021 06:51 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 27 Jan 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दिल्ली में किसानों द्वारा की गई हिंसा के पीछे कम्युनिस्ट पार्टी का हाथ है। आंदोलन में किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहे पर कार्यक्रम में भाग लेने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि सभी विपक्षी दल भाजपा सरकारों को बदनाम करने के लिए विभिन्न प्रकार की साजिश रच रहे हैं। किसान आंदोलन भी इसी साजिश का एक हिस्सा है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी पूरे देश में लगभग समाप्त हो चुकी है। बंगाल में वह खत्म होने के कगार पर है। कम्युनिस्ट पार्टी किसी न किसी तरह से देश में हिंसा चाहती है। माओवाद और नक्सलवाद को बढ़ावा देने में भी इसी का हाथ है। अब दिल्ली में किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं। विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। केंद्र सरकार को किस तरह बदनाम करे इसके लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। किसी भी आंदोलन में हिंसा गलत है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार किसानों की बात लगातार सुन रही है, केंद्रीय कृषि मंत्री लगातार बात कर रहे हैं। इसके बाद भी तोड़फोड़ और हिंसा किया जाना गलत है। उन्होंने कहा कि जो लोग हिंसा में शामिल हैं, निश्चित रूप से उन पर कार्रवाई होगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/