फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP started public awareness campaign

भाजपा ने चलाया जन जागरण अभियान

Wed, 01 Jan 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
BJP started public awareness campaign
मुजफ्फरनगर। भाजपा ने सीएए को लेकर जनजागरण अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के अंतर्गत भाजपा द्वारा बनाए गए मंडलों की बैठक की। छात्रों, महिलाओं और अनुसूचित वर्ग पर फोकस करने का लक्ष्य रखा गया।
विज्ञापन

भाजपा ने प्रत्येक मंडल पर एक मुख्य वक्ता नियुक्त किया। मुख्य वक्ता ने सीएए को लेकर सरकार की नीति और नीयत को बताई किया। नई मंडी मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को बताया गया कि सीएए का देश के आम नागरिकों से कोई मतलब नहीं है। पड़ोसी देशों में जो हिंदू, बौद्ध, सिक्ख, पारसी और ईसाई पीड़ित हैं उन्हें भारत की नागरिकता दी जाएगी। यहां के लोगों को इससे कोई परेशानी नहीं है। भाजपा नेता रोहताश पाल, सुनील दर्शन, जितेंद्र कुच्छल, मदन छाबड़ा, प्रद्युम्न शर्मा, सतीश खटीक, प्रशांत देशवाल, विनोद सैनी, यशपाल बालियान, बिजेंद्र पाल, देशबंधु तोमर, विजय सैनी आदि विभिन्न मंडलों पर मुख्य वक्ता रहे। जन जागरण अभियान के जिला प्रमुख नितिन मलिक एवं विनीत कात्यान ने बताया कि एक जनवरी को कई स्थानों पर जनजागरण अभियान चलेगा। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला शिव चौक से कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक संपर्क करेंगे। केंद्रीय पशुधन राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, प्रदेश के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विजय कश्यप एवं सभी विधायक अभियान में अलग-अलग स्थानों पर शामिल होंगे। सीएए को लेकर आम जनता को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed