फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP Sarva Samaj's party, PM and CM supported the poor: Baby Rani

भाजपा सर्वसमाज की पार्टी, पीएम और सीएम ने दिया गरीबों का साथ : बेबी रानी

Thu, 08 Sep 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP Sarva Samaj's party, PM and CM supported the poor: Baby Rani
पुरकाजी में भाजपा के सामाजिक संवाद कार्यक्रम में बोलती बेबी रानी मौर्य - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है। प्रधानमंत्री ने गरीब लोगों को आवास व शौचालय की सुविधा दी है। गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है।
बृहस्पतिवार को गोयल गार्डन में सामाजिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ओर मुख्यमंत्री जनता की सेवा कर रहे हैं। जरूरतमंदों और समाज के आखिरी तबके के साथ खड़े हुए हैं। क्षेत्रीय मंत्री मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ है। 2017 से पूर्व के उत्तर प्रदेश और अब के उत्तर प्रदेश में बहुत बदलाव हुआ है। 2017 में जब से भाजपा सरकार बनी तो प्रदेश में परिवर्तन होना शुरू हो गया था। संगठन में दलितों और पिछड़ों की सहभागिता बढ़ाई है। इन्हें पूरा सम्मान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और ग्राम विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी आदि नेताओं ने भी भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, विधायक विक्रम सैनी, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, राजू अहलावत, ब्लॉक प्रमुख पुरकाजी मालती रानी, अमित चौधरी, सुधीर खटीक, डॉ धन प्रकाश, भारत भूषण खुल्लर, पंकज त्यागी, यशपाल पंवार, विनोद त्यागी, निर्दोष जैन, संजय वर्मा, रोहिल वाल्मीकि, मनोज चौहान, अमित रावल, जय भगवान शर्मा, सरदार सुदर्शन सिंह बेदी, सुखविंदर सोम, हरिराम सक्सेना, डॉ. ओपी गौतम, मनु प्रिय मजदूर, संजू कर्णवाल, नेपाल सिंह, अनिल गौतम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed