फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP reviewed the civic elections and drew the blueprint for the Lok Sabha

Muzaffarnagar News: भाजपा ने की निकाय चुनाव की समीक्षा और लोकसभा का खींचा खाका

Mon, 22 May 2023 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
BJP reviewed the civic elections and drew the blueprint for the Lok Sabha
जानसठ रोड पर कार्यक्रम में मचासीन   भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया , राज्यमत्री,जिला
- लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
विज्ञापन


- क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं से से एकजुट होने का किया आह्वान





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। जिला कार्यसमिति की बैठक में निकाय के नतीजों की समीक्षा की और लोकसभा चुनाव की तैयारियां का खाका खींचा गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर घर-घर जाकर पालिका चुनाव में जीत के लिए मतदाताओं का आभार जताएं और लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगे। केंद्र सरकार की गरीब कल्याण एवं जन कल्याणकारी योजनाओंका घर-घर पहुचाने का कार्य करें।

जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद बैंक्वट हॉल में भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने 17 निगमों के चुनाव में जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। पार्टी की ओर से तय किए गए कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफल बनाने का कार्य करना हैं। भाजपा ने प्रदेश को गुंडों एवं माफियाओं से मुक्ति दिलाने का काम किया है। भय मुक्त समाज की स्थापना हुई है। दावा किया कि लोकसभा में प्रदेश की 80 सीटों पर जीत का परचम लहराना है ।
विज्ञापन




केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर आगे बढ़ें। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि निकाय की तरह ही लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज करनी है। जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल ने जिले में होने वाले संगठन के कार्यक्रमों के विषय में बताया। नवनियुक्त पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का स्वागत किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और संचालन जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि एवं जिला मंत्री सुधीर खटीक ने संयुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह होंगे कार्यक्रम

जिला प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल ने बताया कि 30 मई को वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन, एक जून को प्रबुद्ध सम्मेलन, चार जून को सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन, छह जून को व्यापारी सम्मेलन, नौ जून विकास तीर्थ अवलोकन, 10 से 15 जून तक मोर्चे के सम्मेलन, 16 से 20 जून तक लाभार्थी सम्मेलन, 18 जून जनसभा, 19 जून को संपर्क से समर्थन, 21 जून को योग दिवस, 23 जून को प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन कार्यक्रम, 25 जून को मन की बात, 26 जून को घर-घर संपर्क कार्यक्रम किए जाएंगे।



ये रहे मौजूद

इस मौके पर पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, पूर्व मंत्री सुधीर बालियान, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र देव शर्मा, देवव्रत त्यागी, यशपाल पंवार, सुधीर सैनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, डॉ. पुरूषोत्तम, सुखविन्द्र सोम, सुखदर्शन बेदी, गीता जैन, महेशो चौधरी, अमिता चौधरी, श्रीमोहन तायल, राजीव गर्ग, अमित चौधरी, नितिन मलिक, राजीव सिंह, रोहताश पाल, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता सैनी, अमित रावल, यशवीर सिंह, विजय वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed