फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   bjp par bole aazam

यदि यूपी में बीजेपी की सरकार आई तो पूरा देश नर्क में चला जाएगा : आजम

Wed, 19 Oct 2016 04:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 19 Oct 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि यूपी में बीजेपी की सरकार आई तो पूरा देश नर्क में चला जाएगा। आजम खां ने इलेक्ट्रानिक मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान मुझे बदनाम करने वाला चैनल का मालिक जेल में होता यदि कोर्ट से स्टे नहीं मिलता। इतिहास केवल प्रिंट मीडिया का होगा।       
विज्ञापन


विकास भवन में ई-रिक्शा वितरण समारोह में आजम खां इलेक्ट्रानिक मीडिया से व्यथित नजर आए। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे में हमारा नाम घसीटकर बदनाम किया गया। सुप्रीम कोर्ट से स्टे नहीं होता तो वह जेल में होता। 
विज्ञापन

हमें बिना मुजरिम के सजा दी गई। मैं किसी चैनल की वजह से विधायक और मंत्री नहीं बना हूं। चंद चांदी के सिक्कों के लिए समाज को दूषित नहीं किया जाना चाहिए। टीवी पर आधी सच्चाई क्यों दिखाई गई। दंगे में जलते घर तो दिखाए गए, लेकिन जलाने वाले नहीं दिखाए। हत्या तो दिखाई, हत्यारे नहीं दिखाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलात्कार पीड़ित महिला तो दिखाई, बलात्कारी नहीं दिखाए। उन्होंने कहा कि चैनल की खबरों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। नफरत फैलाकर बड़ी कुर्सी तक पहुंच तो सकते हो, ज्यादा दिन टिक नहीं सकते।  आजम खां ने कहा कि जब मैं पैर से रिक्शा चलाते            गरीब लोगों को देखता हूं तो मुझे दुख होता है। प्रदेश में ऐसे डेढ़    लाख लोगों को मुफ्त रिक्शा दी जा रही है। आसरा योजना में गरीब    लोगों को मुफ्त आवास भी दिया जाएगा। बीजेपी ने भी हमारी तर्ज पर कुछ लोगों को ब्याज पर रिक्शा   दिया है, गरीबों के छप्पर तक बिकवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed