फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP Muzaffarnagar's e-book released

जान की परवाह किए बिना सेवा में जुटे रहे कार्यकर्ता: बंसल

Wed, 09 Sep 2020 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
BJP Muzaffarnagar's e-book released
जान की परवाह किए बिना सेवा में जुटे रहे कार्यकर्ता: बंसल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि कोरोना संकट में भाजपा के कार्यकर्ता दिन-रात जनसेवा में जुटे रहे। उन्होंने अपनी जान की भी परवाह नहीं की।

भाजपा कार्यालय पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ई-बुक का विमोचन करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है। राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। इसी के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को खाने के पैकेट, मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरण किया। सरकार और संगठन के कार्यकर्ताओं ने बेहतर तालमेल से मजबूती से काम किया। सरकार की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि नौ से 13 सितंबर तक सेक्टर संयोजक व प्रभारी के प्रशिक्षण का कार्य होगा। 14 सितंबर को 70 कार्यकर्ता ब्लड डोनेट करेंगे। 15 सितंबर को पिछड़ा मोर्चा 70 लोगों को चश्मे का वितरण करेगा। इसी तरह दो अक्तूबर को गांधी जयंती तक लगातार कार्यक्रमों को आयोजन होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, प्रमोद उटवाल,अचिंत मित्तल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed