फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP leaders lashed at officers, warning of discus jam

अफसरों पर बरसे भाजपा नेता, चक्का जाम की चेतावनी

Thu, 24 Sep 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders lashed at officers, warning of discus jam
मोरना में पुलिस के विरोध जुलूस प्रदर्शन करते भाजपा नेता मुखिया गुर्जर। - फोटो : KHATAULI
अफसरों पर बरसे भाजपा नेता, चक्का जाम की चेतावनी
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं होने से नाराज भाजपा नेता मुखिया गुर्जर ने पुलिस प्रशासन को आड़े हाथ लिया। उन्होंने आला अफसरों पर पीड़ित परिवार की अनदेखी करने का आरोप मढ़ा। पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण ही पीड़ित परिवार पलायन करने को मजबूर हो गया। पांच दिन में हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर चौधरी चरणसिंह चौक पर चक्काजाम करने की भी चेतावनी दी गई।
दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या और फिर पीड़ित परिवार के कस्बे से पलायन को लेकर पुलिस-प्रशासन के प्रति लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। हत्या के एक सप्ताह बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से राजनीतिक दलों के साथ ही व्यापारियों ने भी पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डीएम-एसएसपी का घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से न मिलना भी लोगों को उद्वेलित कर रहा है। बुधवार को भाजपा नेता मुखिया गुर्जर ने इसे लेकर अफसरों को आड़े हाथों लिया। रामलीला चौक में हुई पंचायत में भाजपा नेता ने डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव की संवेदनहीनता के चलते पीड़ित परिवार द्वारा पलायन किए जाने का आरोप लगाते हुए इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराए जाने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता दिलाए जाने का भी आश्वासन दिया। भाकियू जिला महामंत्री सवेंद्र राठी और मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष परवेंद्र सिंह ने पुलिस-प्रसासन को पांच दिन के भीतर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा करने का समय देते हुए कस्बे के चौधरी चरणसिंह चौक पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

15 मिनट की चेतावनी पर पहुंचे सीओ-इंस्पेक्टर
मोरना। कस्बे के रामलीला चौक पर हुई पंचायत में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, लेकिन इसके बावजूद पुलिस अफसरों ने पंचायत से दूरी बनाए रखी। यह देख भाजपा नेताओं ने अफसरों को 15 मिनट के भीतर पंचायत स्थल पर पहुंचने की चेतावनी दी, जिसके बाद सीओ सोमेंद्र सिंह नेगी व इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। वहां भाजपा नेताओं ने उन्हें अपने साथ ही जमीन पर नीचे बैठाते हुए मामले में हुई पुलिस प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानें रहीं बंद, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
मोरना। दवा विक्रेता की हत्या व उसके परिवार के पलायन के विरोध में बुधवार को रामलीला चौक में हुई पंचायत में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इससे पहले पंचायत स्थल व आसपास के बाजार में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। पंचायत के बाद ही दुकानें खोली गईं, लेकिन बाजार में ग्राहकों का टोटा रहा।

इन्होंने कहा .........
एसपी देहात नेपाल सिंह ने कहा कि घटना का करीब-करीब खुलासा किया जा चुका है, बस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है, जिसके लिए कई टीमें दिन-रात काम में जुटीं हैं। वहीं, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के लिए कानूनगो व लेखपाल द्वारा रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है, जल्द ही उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed