फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP leaders expressed their displeasure after the report was filed

रिपोर्ट दर्ज होने पर भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई

Thu, 29 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders expressed their displeasure after the report was filed
रिपोर्ट दर्ज होने पर भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। भाजपा के प्रचार वाहन को भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा टोल से वापस करने के मामले में बलवे की रिपोर्ट दर्ज की गई। उसकी प्रतिलिपि लेने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए और नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे।

छपार के टोल प्लाजा पर भाकियू का तीन कृषि कानूनों के विरोध में दो माह से अनिश्चित कालीन धरना चल रहा है। 25 जुलाई को भाजपा का प्रचार वाहन टोल से गुजर रहा था. जिसे भाकियू कार्यकर्ताओं ने रोककर वापस कर दिया और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विरुद्ध अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया। आरोप है कि पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया और जनपद हरदोई निवासी वाहन चालक नितिन को बुलाकर पुलिस ने बलवे में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दी। इस पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश आडवाणी के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे ओर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चले गए। मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी, गजे सिंह, अजब सिंह, प्रवीण, विशाल त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed